ssc-cgl-ga-gk-previous-year-question p2

SSC CGL GK/GA – Modern History Practice Set 02

 आधुनिक इतिहास

(Modern History)

 

 राष्ट्रीय आंदोलन

(National Movement)

27. ‘भारतीय अशांति का जनक’ किसे समझा जाता है ?

(a) लाला लाजपत राय
(b) अरविंद घोष
(c) बिपिन चंद्रपाल
(d) बाल गंगाधर तिलक

Ans: (d) बाल गंगाधर तिलक

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [वेलेंटाइन शिरोल ने अपनी पुस्तक ‘इंडियन अनरेस्ट’ में बाल गंगाधर तिलक को ‘भारतीय अशांति का जनक’ कहा था।]

28. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना महात्मा गांधी के साथ संबंधित नहीं है ?

(a) माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ
(b) हरिजन
(c) द हॉली फैमिली
(d) हिंद स्वराज

Ans: (c) द हॉली फैमिली

[SSC CGL 2006]

Explanation: [महात्मा गांधी ने माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ, हरिजन एवं हिंद स्वराज की रचना की। द हॉली फ़ैमिली की रचना कार्ल मार्क्स और एंजल ने की थी।]

29. कौन ‘यंग इंडिया’ और ‘हरिजन’ का संपादक था ?

(a) नेहरू
(b) अंबेडकर
(c) महात्मा गांधी
(d) सुभाषचंद्र बोस

Ans: (c) महात्मा गांधी

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

Explanation: [महात्मा गांधी ने अपने विचारों के प्रसार के लिए ‘यंग इंडिया’ और ‘हरिजन’ जैसी पत्रिकाओं का संपादन किया था।]

 क्रांतिकारी गतिविधियां

(Revolutionary Activities)

30. स्वतंत्रता की पूर्व-संध्या पर निम्नलिखित में से किस आंदोलन ने सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध देखा ?

(a) पुन्नाप्रा वायलर आंदोलन
(b) तेलंगाना आंदोलन
(c) नोआखली आंदोलन
(d) तेभागा आंदोलन

Ans: (b) तेलंगाना आंदोलन

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [स्वतंत्रता के पूर्व हुए किसान आंदोलनों में सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध तेलंगाना आंदोलन ने देखा था। तेलंगाना के विद्रोह का तात्कालिक कारण पुलिस द्वारा कमरैय्या की हत्या थी।]

31. निम्न ब्रिटिश व्यक्तियों में से किसने स्वीकार किया था कि 1857 का विद्रोह एक राष्ट्रीय विद्रोह था ?

(a) लॉर्ड डलहौजी
(b) लॉर्ड कैनिंग
(c) लॉर्ड एलनबरो
(d) डिज़रैली

Ans: (d) डिज़रैली

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

Explanation: [1857 ई. के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की व्यापकता को देखते हुए डिज़रैली ने इसे राष्ट्रीय विद्रोह कहा था।]

32. नौजवान भारत सभा किसने स्थापित की थी ?

(a) बी. सी. पाल
(b) जी. सुब्रमण्यम अय्यर
(c) सरदार भगत सिंह
(d) रुक्मणि लक्ष्मीपथ

Ans: (c) सरदार भगत सिंह

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [नौजवान भारत सभा की स्थापना सरदार भगत सिंह ने मार्च, 1926 में किया था। इनके सहयोगियों में छबीलदास और यशपाल शामिल थे।]

33. निम्न में से कौन-सी जनजाति ‘ताना भगत’ आंदोलन के साथ जुड़ी हुई है ?

(a) ओरांव
(b) मुंडा
(c) संथाल
(d) कोंडा डोरा

Ans: (a) ओरांव

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [ताना भगत आंदोलन की शुरुआत प्रथम विश्व युद्ध (1914) के बाद छोटानागपुर (तत्कालीन बिहार) में हुई थी। इस आंदोलन को ओरांव जनजाति के जतरा भगत, बलराम भगत, देवमेनिया भगत (महिला) ने अपना नेतृत्व प्रदान किया। जतरा भगत ने लगान की दरों में ऊंची वृद्धि, चौकीदारी कर के विरुद्ध आंदोलन के साथ गांधीवादी कार्यकर्ताओं के साथ रचनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लिया।]

 1857 की क्रांति

(Revolution of 1857)

34. 1857 के विद्रोह के दौरान भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

(a) लॉर्ड डलहौजी
(b) लॉर्ड कैनिंग
(c) लॉर्ड मेयो
(d) लॉर्ड रिपन

Ans: (b) लॉर्ड कैनिंग

[SSC CGL 2008]

Explanation: [1857 के विद्रोह के दौरान लॉर्ड कैनिंग (1856-1862) भारत के गवर्नर जनरल थे।]

35. ब्रिटिश क्राउन ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत पर प्रभुसत्ता किस वर्ष में प्राप्त की ?

(a) 1857
(b) 1858
(c) 1859
(d) 1860

Ans: (b) 1858

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [वर्ष 1858 के भारत सरकार अधिनियम के तहत ब्रिटिश संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को समाप्त कर दिया और भारत का प्रशासन सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन ले लिया गया।]

36. निम्न में से किस घटना ने, इंग्लैंड के सम्राट को भारतीय प्रशासन को अपने अधीन कर लेने के लिए प्रेरित किया था ?

(a) प्लासी का युद्ध
(b) बक्सर का युद्ध
(c) हिंसक युद्ध
(d) सिपाहियों का विद्रोह

Ans: (d) सिपाहियों का विद्रोह

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

Explanation: [1857 में हुए सैनिक विद्रोह के उपरांत इंग्लैंड के सम्राट भारतीय प्रशासन को कंपनी से अपने अधीन ले लिया।]

 गवर्नर जनरल

(Governor General)

37. बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?

(a) रॉबर्ट क्लाइव
(b) विलियम बेंटिक
(c) वॉरेन हेस्टिंग्स
(d) चार्ल्स कॉर्नवॉलिस

Ans: (c) वॉरेन हेस्टिंग्स

[SSC CGL (T-1) online 09.08.2017 shift-2]

[SSC CGL (T-1) online 02.08.2017 shift-1]

Explanation: [रेग्युलेटिंग एक्ट 1773 के तहत ब्रिटिश संसद के द्वारा बंगाल में पहली बार कॉलेजिस्ट सरकार की व्यवस्था की गई। इस सरकार में एक अध्यक्ष तथा चार सदस्यों का प्रावधान किया गया। अध्यक्ष को गवर्नर जनरल का पदनाम दिया गया। वॉरेन हेस्टिंग्स को 1774 ई. में बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया।]

38. किस गवर्नर जनरल ने भारत में सती प्रथा का अंत किया था ?

(a) लॉर्ड कैनिंग
(b) लॉर्ड रिपन
(c) लॉर्ड विलियम बेंटिक
(d) लॉर्ड डलहौजी

Ans: (c) लॉर्ड विलियम बेंटिक

[SSC CGL (T-1) online 16.08.2017 shift-3]

Explanation: [विलियम बेंटिक ने कानून बनाकर सती प्रथा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। 1829 ई. में नियम 17 (XVII) द्वारा विधवाओं को जलाना अवैध घोषित कर दिया गया। आरंभ में यह कानून केवल बंगाल प्रेसीडेंसी में लागू किया गया और 1830 ई. में यह नियम बंबई और मद्रास प्रेसीडेंसी में भी लागू कर दिया गया।]

39. भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?

(a) लॉर्ड विलियम बेंटिक
(b) लॉर्ड डलहौजी
(c) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(d) इनमें से कोई नहीं

Ans: (a) लॉर्ड विलियम बेंटिक

[SSC CGL (T-1) online 12.08.2017 shift-2]

Explanation: [1833 के चार्टर एक्ट के द्वारा भारतीय प्रशासन को पूर्णतः केंद्रीकृत करने का प्रयास किया गया। इस एक्ट के द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया। 1833 ई. में लॉर्ड विलियम बेंटिक को भारत का प्रथम गवर्नर जनरल बनाया गया।]

40. किस गवर्नर-जनरल का नाम राज्य हड़प नीति (डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स) के साथ जुड़ा हुआ है ?

(a) लॉर्ड रिपन
(b) लॉर्ड डलहौजी
(c) लॉर्ड बेंटिक
(d) लॉर्ड कर्जन

Ans: (b) लॉर्ड डलहौजी

[SSC CGL 2010]

Explanation: [लॉर्ड डलहौजी ने ‘व्यपगत का सिद्धांत’ (डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स) लागू किया था, जिसके तहत निसंतान भारतीय शासकों के दत्तक पुत्र लेने के अधिकार को अस्वीकार कर उनके राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया था।]

 संवैधानिक विकास

(Constitutional Development)

41. पिट्स इंडिया एक्ट 1784 क्या था ?

(a) अध्यादेश
(b) संकल्प
(c) श्वेत-पत्र
(d) नियामक अधिनियम

Ans: (*)

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [पिट्स इंडिया एक्ट जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी अधिनियम, 1784 के नाम से भी जाना जाता है, एक अधिनियम था जो ग्रेट ब्रिटेन की संसद द्वारा नियामक अधिनियम, 1773 की कमियों में सुधार हेतु एवं कंपनी की गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु पारित किया गया था।]

42. सांप्रदायिक निर्वाचन-क्षेत्रों की पद्धति की शुरुआत भारत में किसके द्वारा हुई ?

(a) 1892 का भारतीय काउंसिल अधिनियम
(b) 1909 के मिंटो-मॉर्ले सुधार
(c) 1919 के मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
(d) 1935 का भारत सरकार अधिनियम

Ans: (b) 1909 के मिंटो-मॉर्ले सुधार

[SSC CGL 2011]

Explanation: [1909 के मिंटो-मॉर्ले सुधारों के द्वारा पहली बार मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन मंडल (सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व) की व्यवस्था की गई थी।]

43. किस अधिनियम की महत्त्वपूर्ण विशेषता प्रांतीय स्वायत्तता थी ?

(a) 1935
(b) 1919
(c) 1909
(d) 1858

Ans: (a) 1935

[SSC CGL 2008]

Explanation: [भारत सरकार अधिनियम, 1935 की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता प्रांतों में द्वैध शासन को समाप्त कर प्रांतीय स्वायत्तता (Provincial Autonomy) की स्थापना करना थी।]

44. 1919 अधिनियम में ‘द्विशासन धारणा’ को जिस व्यक्ति ने परिचित कराया, वे थे-

(a) मांटेग्यू
(b) तेज बहादुर सप्रू
(c) लाइनेल कर्टिस
(d) चेम्सफोर्ड

Ans: (a) मांटेग्यू

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

Explanation: [1919 के अधिनियम में ‘द्विशासन धारणा’ तत्कालीन भारत सचिव लॉर्ड मांटेग्यू की देन थी। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड के कारण 1919 के अधिनियम को मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार भी कहा जाता है। इसी अधिनियम के द्वारा राज्यों में द्वैध शासन की स्थापना की गई। राज्यों में यह द्वैध शासन की व्यवस्था अप्रैल, 1921 से अप्रैल, 1937 तक लागू रही।]

45. 1921 नरेंद्र मंडल या चेंबर ऑफ प्रिंसिज किसके द्वारा आरंभ किया गया ?

(a) लॉर्ड कर्जन
(b) लॉर्ड वेलेजली
(c) ड्यूक ऑफ कैन्नॉट
(d) ड्यूक ऑफ वेलिंग्टन

Ans: (c) ड्यूक ऑफ कैन्नॉट

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [1921 नरेंद्र मंडल या चेंबर ऑफ प्रिंसिज ड्यूक ऑफ कैन्नॉट द्वारा आरंभ किया गया था। मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में इसका निश्चित सुझाव ‘नरेंद्र मंडल’ (Chamber of Princes) के रूप में किया गया और फरवरी, 1921 में इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नरेंद्र मंडल में प्रतिनिधित्व के लिए रियासतों को तीन श्रेणियों में बांटा गया था।]

46. रौलेट एक्ट 1919 किसके काल में लागू किया गया था ?

(a) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
(b) लॉर्ड विलियम
(c) लॉर्ड मिंटो
(d) लॉर्ड बेंटिक

Ans: (a) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [रौलेट एक्ट (1919) को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड के कार्यकाल में पारित किया गया था, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय आंदोलनों का दमन करना था।]

47. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 किस पर आधारित था ?

(a) साइमन कमीशन
(b) लॉर्ड कर्जन कमीशन
(c) डिमिट्रोव थीसिस
(d) लॉर्ड क्लाइव की रिपोर्ट

Ans: (a) साइमन कमीशन

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [भारत सरकार अधिनियम, 1935 मुख्य रूप से साइमन कमीशन की रिपोर्ट, गोलमेज सम्मेलनों के निष्कर्षों और श्वेत पत्र पर आधारित था।]

 राष्ट्रीय आंदोलन

(National Movement)

48. भारत को अधिकार क्षेत्र का दर्जा (डोमिनियन स्टेट्स) किस तारीख को मिला ?

(a) 15 जनवरी 1947
(b) 15 अगस्त, 1947
(c) 15 अगस्त, 1950
(d) 15 अक्टूबर, 1947

Ans: (b) 15 अगस्त, 1947

[SSC CGL 2010]

Explanation: [भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के प्रावधानों के तहत 15 अगस्त, 1947 को भारत को ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के भीतर एक स्वतंत्र डोमिनियन (अधिकार क्षेत्र) का दर्जा प्राप्त हुआ था।]

49. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी ?

(a) कमला देवी चट्टोपाध्याय
(b) सरोजिनी नायडू
(c) एनी बेसेंट
(d) राजकुमारी अमृत कौर

Ans: (c) एनी बेसेंट

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष थीं, जिन्होंने 1917 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता की थी (जबकि प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थीं)।]

50. जब स्वतंत्रता की माउंटबेटन योजना स्वीकार की गई, उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था ?

(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) सरदार पटेल
(c) मौलाना आजाद
(d) आचार्य जे. बी. कृपलानी

Ans: (d) आचार्य जे. बी. कृपलानी

[SSC CGL 2008]

Explanation: [14 जून, 1947 को माउंटबेटन योजना स्वीकार की गई थी, उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे. बी. कृपलानी थे। नवंबर, 1947 में जे. बी. कृपलानी ने कांग्रेस की अध्यक्षता से त्यागपत्र दे दिया।]

51. निम्नलिखित में से कौन ‘आजाद हिंद फौज’ का संस्थापक है ?

(a) सुभाष चंद्र बोस
(b) वीर सावरकर
(c) चंद्रशेखर आजाद
(d) लाला हरदयाल

Ans: (a) सुभाष चंद्र बोस

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [आजाद हिंद फौज (इंडियन नेशनल आर्मी) के पुनर्गठन और इसके सर्वोच्च नेतृत्व का श्रेय नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जाता है, हालांकि इसकी स्थापना का मूल विचार कैप्टन मोहन सिंह ने दिया था।]

 

Click here for previous post 👇

SSC CGL MODERN HISTORY POST-01

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *