भारतीय राजव्यवस्था
(Indian Polity)
निर्वाचन आयोग
(Election Commission)
101. निम्नलिखित में से द्रविड़ कज़गम के संस्थापक कौन थे ?
(a) पेरियार ई.वी. रामास्वामी नाइकर
(b) आचार्य विनोबा भावे
(c) सी. राजगोपालाचारी
(d) महात्मा गांधी
Ans: (a) पेरियार ई.वी. रामास्वामी नाइकर
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [द्रविड़ कज़गम की स्थापना पेरियार ई.वी. रामास्वामी नाइकर ने की थी।]
102. भारत के पहले चुनाव आयुक्त थे-
(a) एस. पी. सेन वर्मा
(b) डॉ. नागेंद्र सिंह
(c) के. वी. के. सुंदरम
(d) डॉ. सुकुमार सेन
Ans: (d) डॉ. सुकुमार सेन
[SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुकुमार सेन थे, जिन्होंने देश के पहले आम चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन किया था।]
103. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है ?
(a) भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करना
(b) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव करना
(c) राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना
(d) राजनीतिक दलों का चुनाव चिह्न नियत करना
Ans: (a) भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करना
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करना निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। अनु. 75 (1) के अनुसार, प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति का चुनाव कराना, राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना तथा राजनीतिक दलों का चुनाव चिह्न नियत करना निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र में आते हैं।]
राज्य (State)
104. मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है ?
(a) भारत का राष्ट्रपति
(b) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(c) राज्यपाल
(d) दल का अध्यक्ष
Ans: (c) राज्यपाल
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।]
105. राज्यपाल को पद की शपथ किसके द्वारा दिलाई जाती है ?
(a) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(b) राष्ट्रपति
(c) विधान सभा के अध्यक्ष
(d) भारत के मुख्य न्यायाधीश
Ans: (a) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 के तहत राज्यपाल को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथवा उसकी अनुपस्थिति में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश के द्वारा पद की शपथ दिलाई जाती है।]
106. राज्य की वास्तविक कार्यपालिका शक्तियों का प्रयोग किसके द्वारा किया जाता है ?
(a) मुख्यमंत्री
(b) मंत्रिपरिषद
(c) राज्यपाल
(d) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
Ans: (a) मुख्यमंत्री
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [राज्य की कार्यपालिका शक्ति औपचारिक रूप से राज्यपाल में निहित होती है, परंतु राज्य की वास्तविक कार्यपालिका शक्तियों का प्रयोग मुख्यमंत्री और उसकी मंत्रिपरिषद द्वारा किया जाता है।]
107. निम्न में से कौन भारत के किसी राज्य का निरंतर तीसरी बार मुख्यमंत्री बना है ?
(a) जे. जयललिता
(b) तरुण गोगोई
(c) नीतीश कुमार
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: (b) तरुण गोगोई
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई लगातार तीन कार्यकाल तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं।]
108. किसी राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी कौन होता है ?
(a) महान्यायवादी
(b) महाधिवक्ता
(c) सॉलिसिटर जनरल
(d) विधि विभाग का महासचिव
Ans: (b) महाधिवक्ता
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [संविधान में अनु. 165 (1) के तहत प्रत्येक राज्य का राज्यपाल, उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित किसी व्यक्ति को राज्य का महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त करता है। महाधिवक्ता राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी होता है। उसका कार्य राज्य सरकार को विधि संबंधी विषयों पर सलाह देना है [अनु. 165 (2)]। महाधिवक्ता राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है [अनु. 165 (3)]।]
109. सुश्री मायावती पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) वह अब उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद की सदस्य हैं।
(b) वह उ.प्र. राज्य सभा में विपक्ष की नेता हैं।
(c) वह राज्य सभा की निर्वाचित सदस्य हैं।
(d) वह राज्य सभा की मनोनीत सदस्य हैं।
Ans: (c) वह राज्य सभा की निर्वाचित सदस्य हैं।
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [मायावती अपने राजनीतिक जीवन के विभिन्न चरणों में संसद के उच्च सदन यानी राज्य सभा की निर्वाचित सदस्य के रूप में भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।]
110. निम्न में से किस राज्य में केवल एक महिला मुख्यमंत्री बनी थी ?
(a) दिल्ली
(b) राजस्थान
(c) तमिलनाडु
(d) उत्तर प्रदेश
Ans: (b) राजस्थान
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [राजस्थान राज्य की पहली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दिसंबर, 2003 से दिसंबर, 2008 तक थीं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में हुए राजस्थान विधान सभा के चुनावों में भारी बहुमत प्राप्त कर वसुंधरा राजे सिंधिया पुनः राजस्थान की 24वीं मुख्यमंत्री बनी थीं।]
111. प्रथम भाषायी राज्य किसे बनाया गया था ?
(a) तमिलनाडु
(b) आंध्र प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) केरल
Ans: (b) आंध्र प्रदेश
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [स्वतंत्र भारत में भाषा के आधार पर गठित होने वाला देश का पहला राज्य 1953 में आंध्र प्रदेश था।]
112. वह पहला राज्य कौन-सा है जिसने परिसीमन के अधीन मतदान कराया ?
(a) तमिलनाडु
(b) आंध्र प्रदेश
(c) केरल
(d) कर्नाटक
Ans: (d) कर्नाटक
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [कर्नाटक वह पहला राज्य है जिसने परिसीमन के अधीन वर्ष 2008 में मतदान कराया।]
113. किस वर्ष में भाषायी आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया गया ?
(a) 1951
(b) 1947
(c) 1950
(d) 1956
Ans: (d) 1956
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत भाषायी आधार पर राज्यों का व्यापक पुनर्गठन किया गया था।]
114. निम्नलिखित में से संविधान का वह अनुच्छेद कौन-सा है जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है ?
(a) 360
(b) 368
(c) 370
(d) 375
Ans: (c) 370
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [जम्मू-कश्मीर को अनु. 370 के अधीन एक विशेष सांविधानिक दर्जा प्राप्त था (जिसे बाद में संशोधित किया गया)।]
115. किस राज्य विधान सभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या है ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) पश्चिम बंगाल
(d) आंध्र प्रदेश
Ans: (a) उत्तर प्रदेश
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [उत्तर प्रदेश राज्य विधान सभा में सदस्यों की संख्या अधिकतम है। 9 नवंबर, 2000 को राज्य के पुनर्गठन एवं उत्तराखंड के गठन के पश्चात उत्तर प्रदेश के विधान सभा के सदस्यों की संख्या 404 जिनमें 403 निर्वाचित तथा 1 आंग्ल भारतीय सदस्य शामिल है। जबकि महाराष्ट्र राज्य की विधान सभा सदस्यों की संख्या 288, पश्चिम बंगाल विधान सभा सदस्यों की संख्या 294 तथा आंध्र प्रदेश विधान सभा सदस्यों की संख्या 175 है।]
116. निम्नलिखित में से किस राज्य में विधान परिषद है ?
(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) आंध्र प्रदेश
Ans: (*)
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [वर्तमान में, कर्नाटक के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर (कुल 7 राज्य) में विधान परिषद है (अनु. 168)। राज्य विधान परिषद एक स्थायी सदन है अर्थात् यह कभी भंग नहीं होता है। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है प्रत्येक दो वर्ष बाद एक तिहाई सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करके सेवानिवृत्त हो जाते हैं (अनु. 172)। S.S.C. ने इस प्रश्न का उत्तर (a) जारी किया है, जो आंध्र प्रदेश के भी विकल्प में होने के कारण गलत है।]
117. राज्यपाल (गवर्नर) द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा अनुमोदन के अधीन है ?
(a) राष्ट्रपति
(b) राज्य विधानमंडल
(c) राज्य मंत्रिपरिषद
(d) संसद
Ans: (b) राज्य विधानमंडल
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश (अनु. 213) का राज्य विधानमंडल (दोनों सदनों वाले राज्यों में विधान परिषद और विधानमंडल) द्वारा अनुमोदन होना आवश्यक है, अन्यथा यह अध्यादेश छह सप्ताह बाद स्वतः समाप्त हो जाएगा।]
118. किस राज्य का नाम हाल में परिवर्तित किया गया है ?
(a) झारखंड
(b) उड़ीसा
(c) पश्चिम बंगाल
(d) आंध्र प्रदेश
Ans: (b) उड़ीसा
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [सितंबर, 2011 से संविधान संशोधन के बाद से उड़ीसा राज्य को ‘ओडिशा’ एवं उड़िया भाषा को ‘ओडिया’ नाम से जाना जाता है।]
119. किस अनुच्छेद के अनुसार, राज्य विधान परिषद बनाई या समाप्त की जा सकती है ?
(a) अनुच्छेद 167
(b) अनुच्छेद 168
(c) अनुच्छेद 170
(d) अनुच्छेद 169
Ans: (d) अनुच्छेद 169
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [अनुच्छेद 169 के अनुसार यदि किसी राज्य की विधान सभा राज्य विधान परिषद के सृजन अथवा समापन का प्रस्ताव कुल सदस्य संख्या के दो तिहाई बहुमत द्वारा पारित कर दें तो भारत की संसद उस राज्य में विधि के द्वारा विधान परिषद का सृजन अथवा समापन करती है।]
120. स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं ?
(a) श्रीमती सरोजिनी नायडू
(b) श्रीमती सुचेता कृपलानी
(c) श्रीमती इंदिरा गांधी
(d) श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित
Ans: (a) श्रीमती सरोजिनी नायडू
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल श्रीमती सरोजिनी नायडू थीं जो स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल बनीं और वर्ष 1949 में अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।]
121. कौन राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है ?
(a) राज्यपाल
(b) मुख्यमंत्री
(c) विरोधी पक्ष का नेता
(d) स्पीकर
Ans: (b) मुख्यमंत्री
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [मुख्यमंत्री राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है। इसके अतिरिक्त राज्य योजना बोर्ड में एक उपाध्यक्ष, अंशकालिक तथा पूर्णकालिक सदस्य एवं सचिव की भी नियुक्ति की जाती है।]
संवैधानिक अनुसूचियां
(Constitutional Schedules)
122. भारतीय संविधान की समवर्ती सूची की धारणा किस देश के संविधान से ली गई है ?
(a) जापान
(b) कनाडा
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) यू. एस. ए.
Ans: (c) ऑस्ट्रेलिया
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [भारतीय संविधान की समवर्ती सूची की धारणा ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गई है।]
123. निम्न में कौन-सी मदें ‘समवर्ती सूची’ के अंतर्गत आती हैं ?
(a) अंतर्राज्यीय नदियां
(b) मजदूर संघ
(c) नागरिकता
(d) स्थानीय शासन
Ans: (b) मजदूर संघ
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [‘अंतर्राज्यीय नदियां’ संघ सूची की प्रविष्टि 56 के अंतर्गत आती हैं। जबकि मजदूर संघ या व्यापार संघ समवर्ती सूची की प्रविष्टि 22 के अंतर्गत आते हैं।]
124. निम्न में से कौन-से विषय हमारे संविधान की समवर्ती सूची में शामिल नहीं हैं ?
(a) मजदूर संघ
(b) शेयर बाजार तथा भावी (फ्यूचर्स) बाजार
(c) जंगली जानवरों तथा पक्षियों का संरक्षण
(d) जंगल
Ans: (b) शेयर बाजार तथा भावी (फ्यूचर्स) बाजार
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [हमारे संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियों संघ, राज्य एवं समवर्ती और इनके अंतर्गत शामिल विषयों का उल्लेख है। उपर्युक्त विकल्पों में शेयर बाजार तथा वायदा कारोबार संघ सूची के अधीन विषय हैं।]
125. निम्न में कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लेखित नहीं है ?
(a) संस्कृत
(b) सिंधी
(c) अंग्रेजी
(d) नेपाली
Ans: (c) अंग्रेजी
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाएं मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें अंग्रेजी भाषा शामिल नहीं है।]
Click here for previous post 👉 SSC CHSL
