GEOGRAPHY
(भूगोल)
SSC JE GEOGRAPHY
1. खगोल भौतिकी के संदर्भ में निम्नलिखित में से ——— शब्द का उपयोग किसी ‘हैबिटेबल जोन’ के लिए किया जाता है, अर्थात किसी तारे से दूरी की रेंज, जहाँ पानी को तरल अवस्था में रहने के लिए उचित तापमान हो ?
(a) ट्रोजन जोन
(b) कॉन्वेक्शन जोन
(c) केप्लर जोन
(d) गोल्डीलॉक्स जोन
Ans. (d) गोल्डीलॉक्स जोन
[SSC JE (Civil), 30 Oct 2020 (Shift-1)]
2. गैस, धूल और अरबों सितारों वाले विशाल संग्रह को ——– कहा जाता है।
(a) ग्रह
(b) उपग्रह
(c) आकाशगंगा
(d) सौर मंडल
Ans. (c) आकाशगंगा
[SSC JE (Mechanical), 27 Oct 2020 (Shift-2)]
3. निम्नलिखित में से कौन सी हमारी निकटतम ज्ञात आकाशगंगा (गैलेक्सी) है ?
(a) गैलेक्सी UGC 2885
(b) सैजिटेरियस ड्वार्फ इलिप्टिकल गैलेक्सी
(c) केनिस मेजर ड्वार्फ गैलेक्सी
(d) ट्राऐंग्युलम गैलेक्सी
Ans. (c) केनिस मेजर ड्वार्फ गैलेक्सी
[SSC JE (Electrical), 29 Oct 2020 (Shift-2)]
4. निम्नलिखित में से कौन-सी इकाई खगोलविदों द्वारा बड़े स्टेलर और एक्सट्रा गैलेटिक दूरी को मापने के लिए उपयोग की जाती है ?
(a) फैदम
(b) एम्पीयर
(c) नॉट
(d) प्रकाश वर्ष
Ans. (d) प्रकाश वर्ष
[SSC JE (Civil), 28 Oct 2020 (Shift-2)]
5. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व हमारे ब्रह्मांड में सर्वाधिक बहुतायत में पाया जाता है ?
(a) नाइट्रोजन
(b) ऑक्सीजन
(c) हीलियम
(d) हाइड्रोजन
Ans. (d) हाइड्रोजन
[SSC JE (Civil), 23 Mar 2021 (Shift-1)]
6. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प हमारे सौरमंडल के ग्रहों को उनके घनत्व के सही आरोही क्रम को दर्शाता है ?
(a) बृहस्पति, वरुण, अरुण
(b) बृहस्पति, अरुण, वरुण
(c) वरुण, अरुण, मंगल
(d) अरुण, बृहस्पति, वरुण
Ans. (d) अरुण, बृहस्पति, वरुण
[SSC JE (Civil), 23 Sep 2019 (Shift-1)]
7. हमारे सौरमंडल के प्राकृतिक उपग्रहों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(a) शुक्र का कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है।
(b) कुछ प्राकृतिक उपग्रहों में छिपे हुए महासागर होते हैं।
(c) बुध का कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है।
(d) केवल ग्रहों के प्राकृतिक उपग्रह होते हैं।
Ans. (d) केवल ग्रहों के प्राकृतिक उपग्रह होते हैं।
[SSC JE (Civil), 23 Sep 2019 (Shift-2)]
8. पृथ्वी से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों का निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही है ?
(a) मंगल, शुक्र, बुध, बृहस्पति
(b) शुक्र, मंगल, बुध, बृहस्पति
(c) शुक्र, बुध, मंगल, बृहस्पति
(d) मंगल, शुक्र, बृहस्पति, बुध
Ans. (b) शुक्र, मंगल, बुध, बृहस्पति
[SSC JE (Civil), 24 Jan 2018 (Shift-2)]
9. इनमें से सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ?
(a) मंगल
(b) पृथ्वी
(c) यूरेनस
(d) नेपच्यून
Ans. (a) मंगल
[SSC JE, 03 Mar 2017 (Shift-1)]
10. हमारे सौरमंडल में सूर्य (तारा), नौ ग्रह और ——– उपग्रह है-
(a) 43
(b) 23
(c) 83
(d) 63
Ans. (*)
[SSC JE, 02 Mar 2017 (Shift-1)]
NOTE – [हमारे सौरमण्डल में आठ ग्रह एवं कुल 205 उपग्रह हैं। प्लूटो को वर्ष 2006 में ग्रह की श्रेणी से हटा दिया गया है क्योंकि यह ग्रह की परिभाषा के अनुसार उसकी शर्तों को पूरा नहीं करता है। उपग्रहों में बृहस्पति के 79 उपग्रह, शनि के 82 उपग्रह, अरुण के 27 उपग्रह, वरुण के 14 उपग्रह, मंगल के 2 उपग्रह तथा पृथ्वी का 1 उपग्रह है। इस तरह कोई भी विकल्प सही नहीं है। नोट- बुध तथा शुक्र के पास कोई उपग्रह नहीं है।]
11. सूर्य के सबसे बाहरी भाग को ——– कहा जाता है। जिसे पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान देखा जा सकता है-
(a) फोटोस्फेयर
(b) कोरोना
(c) क्रोमोस्फेयर
(d) ट्रांजिसन रिजन
Ans. (b) कोरोना
[SSC JE (Civil), 28 Oct 2020 (Shift-2)]
12. सूर्य का मुख्य घटक क्या है ?
(a) ऑक्सीजन
(b) हीलियम
(c) हाइड्रोजन
(d) मेथेन
Ans. (c) हाइड्रोजन
[SSC JE (Mechanical), 11 Dec 2020 (Shift-1)]
13. सूर्य का अधिकांश भाग क्या है ?
(a) कार्बन
(b) नाइट्रोजन
(c) हाइड्रोजन
(d) हीलियम
Ans. (c) हाइड्रोजन
[SSC JE (Mechanical), 27 09 2019 (Shift-1)]
14. सौर चक्र की औसत अवधि कितनी होती है ?
(a) 5 वर्ष
(b) 9 वर्ष
(c) 11 वर्ष
(d) 7 वर्ष
Ans. (c) 11 वर्ष
[SSC JE (Civil), 23 Sep 2019 (Shift-1)]
15. प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक आने में सन्निकटतः ——— का समय लगता है-
(a) 6.311 मिनट्स
(b) 4.311 मिनट्स
(c) 2.311 मिनट्स
(d) 8.311 मिनट्स
Ans. (d) 8.311 मिनट्स
[SSC JE, 01 Mar 2017 (Shift-1)]
16. हमारे सौर मंडल का कौन-सा ग्रह सूर्य के सबसे निकट है ?
(a) बुध
(b) शुक्र
(c) मंगल
(d) वरुण
Ans. (a) बुध
[SSC JE (Civil), 23 Mar 2021 (Shift-1)]
17. एक खगोलीय इकाई (AU) ——— के बीच की दूरी को निरूपित करती है।
(a) सूर्य और बुध
(b) पृथ्वी और चन्द्रमा
(c) पृथ्वी और सूर्य
(d) चंद्रमा और सूर्य
Ans. (c) पृथ्वी और सूर्य
[SSC JE (Civil), 23 Sep 2019 (Shift-1)]
18. पृथ्वी की त्रिज्या लगभग ——– है।
(a) 6,070 किमी.
(b) 6,170 किमी
(c) 6,270 किमी.
(d) 6,370 किमी.
Ans. (d) 6,370 किमी.
[SSC JE, 01 Mar 2017 (Shift-2)]
19. सूर्य और पृथ्वी की मध्यमान दूरी सन्निकटतः ——— है।
(a) 9 करोड़ 96 लाख कि.मी.
(b) 4 करोड़ 96 लाख कि.मी.
(c) 14 करोड़ 96 लाख कि.मी.
(d) 19 करोड़ 96 लाख कि.मी.
Ans. (c) 14 करोड़ 96 लाख कि.मी.
[SSC JE, 02 Mar 2017 (Shift-2)]
20. मंगल प्रतिगामी की अवधि (वर्षो में) लगभग कितनी है ?
(a) 3
(b) 5
(c) 4
(d) 2
Ans. (d) 2
[SSC JE (Mechanical), 27 Sep 2019 (Shift-1)]
21. निम्नलिखित में से किस ग्रह को लाल ग्रह के रूप में भी जाना जाता है-
(a) बृहस्पति
(b) मंगल
(c) नेपच्यून
(d) प्लूटो
Ans. (b) मंगल
[SSC JE (Civil), 28 Oct 2020 (Shift-2)]
22. आकार के सदंर्भ में मंगल का हमारे सौर मंडल में ———-स्थान है।
(a) पाँचवाँ
(b) छठाँ
(c) सातवाँ
(d) आठवाँ
Ans. (c) सातवाँ
[SSC JE, 02 Mar 2017 (Shift-2)]
23. इनमें से सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ?
(a) मंगल
(b) पृथ्वी
(c) यूरेनस
(d) नेपच्यून
Ans. (a) मंगल
[SSC JE, 03 Mar 2017 (Shift-1)]
24. निम्नलिखित में से किस ग्रह को ‘गैस दानव (Gas giant) भी कहा जाता है ?
(a) मंगल
(b) बुध
(c) शुक्र
(d) बृहस्पति
Ans. (d) बृहस्पति
[SSC JE (Civil), 23 Sep 2019 (Shift-1)]
25. हाइपीरियन ———- के चंद्रमाओं में से एक का नाम है।
(a) अरुण
(b) शनि ग्रह
(c) बृहस्पति
(d) शुक्र
Ans. (b) शनि ग्रह
[SSC JE (Electrical), 26 Sep 2019 (Shift-1)]
26. आकार की दृष्टि से, टाइटन का हमारे सौर मंडल में प्राकृतिक उपग्रहों में ———- स्थान है।
(a) दूसरा
(b) तीसरा
(c) पहला
(d) चौथा
Ans. (a) दूसरा
[SSC JE (Electrical), 29 Oct 2020 (Shift-2)]
27. वर्ष की दीर्घतम अवधि निम्नलिखित में किस ग्रह पर होती है ?
(a) शनि
(b) बृहस्पति
(c) नेपच्यून
(d) पृथ्वी
Ans. (c) नेपच्यून
[SSC JE (Civil), 27 Jan 2018 (Shift-1)]
28. टेलीस्कोप की सहायता से खोजा गया पहला ग्रह कौन-सा है ?
(a) बृहस्पति
(b) नेपच्यून
(c) अरुण
(d) मंगल
Ans. (c) अरुण
[SSC JE (Civil), 28 Oct 2020 (Shift-2)]
29. निम्नलिखित में से कौन महत्तम क्षुद्रग्रह है ?
(a) सेरेस
(b) एरोस
(c) पलास
(d) वेस्टा
Ans. (a) सेरेस
[SSC JE (Electrical), 26 Sep 2019 (Shift-2)]
30. क्षुद्रग्रह की कक्षा निम्नलिखित किन ग्रहों के बीच स्थित है ?
(a) बुध और शुक्र
(b) पृथ्वी और मंगल
(c) मंगल और बृहस्पति
(d) बृहस्पति और शनि
Ans. (d) बृहस्पति और शनि
[SSC JE (Civil), 29 Jan 2018 (Shift-2)]
31. गैस, चट्टान और धूल से जमा हुआ ऐसा पिंड जो सूर्य के चारों ओर लम्बी कक्षा में चक्कर लगाता है, उसे ———- कहा जाता है।
(a) तारा
(b) धूमकेतु
(c) अंतरीप
(d) उपग्रह
Ans. (b) धूमकेतु
[SSC JE (Mechanical), 27 Oct 2020 (Shift-2)]
32. निम्नलिखित में से कौन सी मुख्य विवर्तनिकी प्लेट है ?
(a) कोकोस प्लेट
(b) अरेबियन प्लेट
(c) प्रशांत महासागरीय प्लेट
(d) नजका प्लेट
Ans. (c) प्रशांत महासागरीय प्लेट
[SSC JE, 02 Mar 2017 (Shift-2)]
33. ———- विवर्तनिकी प्लेट, फिलिपियन व् इन्डियन प्लेट (न्यू गिनी के उत्तर) के बीच स्थित है-
(a) फ्यूजी
(b) नज़का
(c) कैरोलिन
(d) कोकोस
Ans. (c) कैरोलिन
[SSC JE, 02 Mar 2017 (Shift-1)]
34. ———- विवर्तनिकी प्लेट दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागरीय प्लेट के बीच स्थित है-
(a) कोकोस
(b) कैरोलिन
(c) फ्यूजी
(d) नज़का
Ans. (d) नज़का
[SSC JE, 01 Mar 2017 (Shift-1)]
35. निम्नलिखित में से कौन-सा गोंडवाना लैंड का हिस्सा नहीं था ?
(a) यूरोप
(b) भारत
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) ऑस्ट्रेलिया
Ans. (a) यूरोप
[SSC JE (Electrical), 24 Mar 2021 (Shift-1)]