ssc-cgl-ga-gk-previous-year-question-p1

SSC CGL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P1

 आधुनिक इतिहास (Modern History)

 

1. 1651 में मुगलों द्वारा बंगाल में किस स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने और फैक्टरी बनाने की अनुमति दी गई थी ?

(a) कलकत्ता

(b) कासिम बाजार

(c) सिंगूर

(d) बर्दवान

Ans. (b) कासिम बाजार

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

Explain: [1651 ई. में मुगलों द्वारा बंगाल में कासिम बाजार और हुगली नामक स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने और फैक्टरी बनाने की अनुमति दी गई थी।]

2. अंग्रेज शासक चार्ल्स II को किसकी राजकुमारी से विवाह करने के लिए बंबई दहेज में दिया गया था ?

(a) हॉलैंड

(b) डेनमार्क

(c) फ्रांस

(d) पुर्तगाल

Ans. (d) पुर्तगाल

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

3. भारत में सबसे पहले आने वाले और सबसे बाद में जाने वाले थे –

(a) पुर्तगाली

(b) फ्रांसीसी

(c) अंग्रेज

(d) डच

Ans. (a) पुर्तगाली

[SSC CGL  2008]

4. अपने शासन के दौरान अंग्रेज किसानों को आसाम में ———– उगाने के लिए मजबूर करते रहे।

(a) जूट

(b) चाय

(c) गन्ना

(d) गेहूं

Ans. (b) चाय

[SSC CGL (T-1) online 19.08.2017 shift-2]

5. अपने शासन के दौरान अंग्रेज किसानों को मद्रास में ————- उगाने के लिए मजबूर करते रहे।

(a) जूट

(b) चाय

(c) गन्ना

(d) चावल

Ans. (d) चावल

[SSC CGL (T-1) online 17.08.2017 shift-1]

6. गुरु नानक का उत्तराधिकारी कौन है ?

(a) गुरु अंगद

(b) गुरु रामदास

(c) गुरु अर्जुन

(d) गुरु हरगोविंद

Ans. (a) गुरु अंगद

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explain: [गुरु नानक के उत्तराधिकारी गुरु अंगद (1539 -1552 ई.) थे। इन्होंने खादुर में गुरु गद्दी बनाई।]

7. किस सिख गुरु ने स्वयं को सच्चा बादशाह’ कहा था ?

(a) गुरु गोविंद सिंह

(b) गुरु हरगोविंद

(c) गुरु तेग बहादुर

(d) गुरु अर्जुन देव

Ans. (d) गुरु अर्जुन देव

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

8. मुर्शिद कुली खान, अली वर्दी खान और सिराजुद्दौला कहां के नवाब थे ?

(a) लखनऊ

(b) वाराणसी

(c) हैदराबाद

(d) बंगाल

Ans. (d) बंगाल 

[SSC CGL (T-1) online 21.08.2017 shift-3]

Explain: [मुर्शिद कुली खान, अली वर्दी खान और सिराजुद्दौला बंगाल के नवाब थे।]

9. 1757 में प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला के साथ किसने विश्वासघात किया था ?

(a) हैदरअली

(b) मीर कासिम

(c) मीर जाफर

(d) अवध के नवाब

Ans. (c) मीर जाफर

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

10. प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था ?

(a) सिराजुद्दौला

(b) मीर जाफर

(c) मीर कासिम

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans. (a) सिराजुद्दौला 

[SSC CGL (Tier-1), 2015]

11. निम्नलिखित में से किस युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को पूरी तरह परास्त कर दिया था ?

(a) वांडीवाश की लड़ाई

(b) बक्सर की लड़ाई

(c) प्लासी की लड़ाई

(d) अडयार की लड़ाई

Ans. (a) वांडीवाश की लड़ाई

[SSC CGL  2008]

12. ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा किसने दिया था ?

(a) गुरु नानक देव जी

(b) दयानंद सरस्वती

(c) स्वामी विवेकानंद

(d) राजा राममोहन राय

Ans. (b) दयानंद सरस्वती

[SSC CGL (T-1) online 08.08.2017 shift-2]

13. बुनियादी शिक्षा का विचार पहले किसने प्रस्तुत किया था ?

(a) जवाहरलाल नेहरू

(b) राजा राममोहन राय

(c) महात्मा गांधी

(d) दयानंद सरस्वती

Ans. (c) महात्मा गांधी

     [SSC CGL (Tier-1), 2012] 

14. इसके संस्थापक राजा राममोहन राय थे –

(a) ब्रह्म समाज

(b) रामकृष्ण मिशन

(c) प्रार्थना समाज

(d) आर्य समाज

Ans. (a) ब्रह्म समाज

[SSC CGL (Tier-1), 2015]

15. निम्नलिखित का मिलान कीजिए।

धर्म सुधार आंदोलन               संस्थापक

(1) आर्य समाज              (A) राजा राममोहन राय

(2) ब्रह्म समाज               (B) दयानंद सरस्वती

(3) वेद समाज                (C) आत्माराम पांडुरंग

(4) प्रार्थना समाज           (D) केशवचंद्र सेन तथा के. श्रीघरलु नायडू

 

(a) 1-B, 2-A, 3-C, 4D     (b) 1-B, 2-A, 3-D, 4-C

(c) 1-A, 2-B, 3-D, 4C     (d) 1-B, 2-D, 3-A, 4-C

Ans. (b) 1-B, 2-A, 3-D, 4-C

[SSC CGL (T-1) online 12.08.2017 shift-1]

16. ‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस’ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे ?

(a) कृष्ण वर्मा

(b) मैडम कामा

(c) बी. जी. तिलक

(d) वी. डी. सावरकर

Ans. (d) वी. डी. सावरकर

[SSC CGL  2010]

17. किसने कहा था “स्वाद का वास्तविक स्थान जिह्वा नहीं, बल्कि मन है” ?

(a) अरविंद घोष

(b) महात्मा गांधी

(c) बाल गंगाधर तिलक

(d) स्वामी विवेकानंद

Ans. (b) महात्मा गांधी 

[SSC CGL  2008]

18. यह विचार किसने विकसित किया था कि “साधन ही उद्देश्यों का औचित्य बनाते हैं” ?

(a) कौटिल्य

(b) राजा राममोहन राय

(c) स्वामी दयानंद सरस्वती

(d) महात्मा गांधी

Ans. (d) महात्मा गांधी

[SSC CGL  2008]

19. किसने कहा था, “सत्य परम तत्व है और वह ईश्वर है ” ?

(a) स्वामी विवेकानंद

(b) रवींद्र नाथ टैगोर

(c) मो. क. गांधी

(d) राधाकृष्णन

Ans. (c) मो. क. गांधी

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

20. ब्रिटिश संसद का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था ?

(a) बंकिम चंद्र चटर्जी

(b) डब्ल्यू. सी. बनर्जी

(c) दादाभाई नौरोजी

(d) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

Ans. (c) दादाभाई नौरोजी

[SSC CGL  2011]

21. भारत से ब्रिटेन की ओर ‘संपत्ति के अपवहन’ (Drain of Wealth) का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था ?

(a) गोपाल कृष्ण गोखले

(b) दादाभाई नौरोजी

(c) सुरेंद्रनाथ बनर्जी

(d) लाला लाजपत राय

Ans. (b) दादाभाई नौरोजी

[SSC CGL  2006]

22. जब महात्मा गांधी की हत्या हुई तब किसने कहा था, “कोई विश्वास नहीं करेगा कि ऐसे शरीर और आत्मा वाला कोई आदमी कभी इस धरती पर चला था ?

(a) बट्रैंड रसेल

(b) लिओ टॉल्स्टॉय

(c) अल्बर्ट आइंस्टीन

(d) खान अब्दुल गफ्फार खान

Ans. (c) अल्बर्ट आइंस्टीन

[SSC CGL  2008]

23. “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा किसने दिया था ?

(a ) चंद्रशेखर आजाद

(b) सुभाषचंद्र बोस

(c) भगत सिंह

(d) इक़बाल

Ans. (c) भगत सिंह

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

24. ‘वापस वेदों की ओर’ का आह्वान किया गया था –

(a) स्वामी विवेकानंद द्वारा

(b) स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा

(c) अरविंद घोष द्वारा

(d) राजा राममोहन राय द्वारा

Ans. (b) स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

25. स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे पाकर ही रहूंगा। यह किसका नारा था ?

(a) लोकमान्य तिलक

(b) महात्मा गांधी

(c) सरदार पटेल

(d) लाला लाजपत राय

Ans. (a) लोकमान्य तिलक

[SSC CGL (Tier-1), 2015]

26. “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” नारा किसने दिया था ?

(a) महात्मा गांधी

(b) सुभाष चंद्र बोस

(c) बाल गंगाधर तिलक

(d) लाला लाजपत राय

Ans. (c) बाल गंगाधर तिलक

[SSC CGL (T-1) online 08.08.2017 shift-1]

27. ‘भारतीय अशांति का जनक’ किसे समझा जाता है ?

(a) लाला लाजपत राय

(b) अरविंद घोष

(c) बिपिन चंद्रपाल

(d) बाल गंगाधर तिलक

Ans. (d) बाल गंगाधर तिलक

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explain: [ वेलेंटाइन शिरोल ने अपनी पुस्तक ‘इंडियन अनरेस्ट’ में बाल गंगाधर तिलक को ‘भारतीय अशांति का जनक’ कहा था|]

28. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना महात्मा गांधी के साथ संबंधित नहीं है ?

(a) माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ

(b) हरिजन

(c) द हॉली फैमिली

(d) हिंद स्वराज

Ans. (c) द हॉली फैमिली

[SSC CGL  2006]

Explain: [महात्मा गांधी ने माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ, हरिजन एवं हिंद स्वराज की रचना की। द हॉली फ़ैमिली की रचना कार्ल मार्क्स और एंजल ने की थी|]

29. कौन ‘यंग इंडिया’ और ‘हरिजन’ का संपादक था ?

(a) नेहरू

(b) अंबेडकर

(c) महात्मा गांधी

(d) सुभाषचंद्र बोस

Ans. (c) महात्मा गांधी

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

30. स्वतंत्रता की पूर्व-संध्या पर निम्नलिखित में से किस आंदोलन ने सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध देखा ?

(a) पुन्नाप्रा वायलर आंदोलन

(b) तेलंगाना आंदोलन

(c) नोआखली आंदोलन

(d) तेभागा आंदोलन

Ans. (b) तेलंगाना आंदोलन

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explain: [स्वतंत्रता के पूर्व हुए किसान आंदोलनों में सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध तेलंगाना आंदोलन ने देखा था। तेलंगाना के विद्रोह का तात्कालिक कारण पुलिस द्वारा कमरैय्या की हत्या थी।]

31. निम्न ब्रिटिश व्यक्तियों में से किसने स्वीकार किया था कि 1857 का विद्रोह एक राष्ट्रीय विद्रोह था ?

(a) लॉर्ड डलहौजी

(b) लॉर्ड कैनिंग

(c) लॉर्ड एलनबरो

(d) डिज़रैली

Ans. (d) डिज़रैली

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

Explain: [1857 ई. के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की व्यापकता को देखते हुए डिज़रैली ने इसे राष्ट्रीय विद्रोह कहा था।]

32. नौजवान भारत सभा किसने स्थापित की थी ?

(a) बी. सी. पाल

(b) जी. सुब्रमण्यम अय्यर

(c) सरदार भगत सिंह

(d) रुक्मणि लक्ष्मीपथ

Ans. (c) सरदार भगत सिंह

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

33. निम्न में से कौन-सी जनजाति ‘ताना भगत’ आंदोलन के साथ जुड़ी हुई है ?

(a) ओरांव

(b) मुंडा

(c) संथाल

(d) कोंडा डोरा

Ans. (a) ओरांव

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

34. 1857 के विद्रोह के दौरान भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

(a) लॉर्ड डलहौजी

(b) लॉर्ड कैनिंग

(c) लॉर्ड मेयो

(d) लॉर्ड रिपन

Ans. (b) लॉर्ड कैनिंग

[SSC CGL  2008]

Explain: [1857 के विद्रोह के दौरान लॉर्ड कैनिंग (1856-1862) भारत के गवर्नर जनरल थे।]

35. ब्रिटिश क्राउन ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत पर प्रभुसत्ता किस वर्ष में प्राप्त की ?

(a) 1857

(b) 1858

(c) 1859

(d) 1860

Ans. (b) 1858

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

36. निम्न में से किस घटना ने, इंग्लैंड के सम्राट को भारतीय प्रशासन को अपने अधीन कर लेने के लिए प्रेरित किया था ?

(a) प्लासी का युद्ध

(b) बक्सर का युद्ध

(c) हिंसक युद्ध

(d) सिपाहियों का विद्रोह

Ans. (d) सिपाहियों का विद्रोह

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

 

Click here for previous post 👇

SSC CGL MEDIEVAL HISTORY POST-01

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *