SSC CGL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P9
भारतीय इतिहास(Indian History)
आधुनिक इतिहास (Modern History )
J. राष्ट्रीय आंदोलन (National Movement )
- वर्ष 1885 में हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम मीटिंग की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई थी ?
(a) श्री पी. एम. मेहता (b) श्री व्योमेश चंद्र बनर्जी (c) डी.ई. वाचा (d) एस. एन. बनर्जी
Ans. (b) श्री व्योमेश चंद्र बनर्जी [SSC CGL (Tier-1), 2014]
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठन संबंधी आंदोलन की किसने शुरुआत की ?
(a) डब्ल्यू. सी बनर्जी (c) गांधीजी (b) एनी बेसेंट (d) ए. ओ. ह्यूम
Ans. (d) ए. ओ. ह्यूम [SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explain :- [1884 ई. में ए. ओ. ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय संघ की स्थापना की जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अग्रदूत था। कलकत्ता, बंबई तथा मद्रास का दौरा करने के उपरांत इन्होंने यह घोषणा की कि दिसंबर, 1885 में भारतीय राष्ट्रीय संघ का एक सम्मेलन पुणे में आयोजित किया जाएगा लेकिन पुणे में हैजा फैल जाने के कारण सम्मेलन का स्थल बदलकर तेजपाल संस्कृत विद्यालय, बंबई कर दिया गया। इसका पहला अधिवेशन 28 दिसंबर, 1885 को हुआ, इसी सम्मेलन में दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर संगठन का नाम बदलकर ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ कर दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी ने की तथा इसके प्रथम महासचिव स्वयं ए. ओ. ह्यूम थे।]
- ए. ओ. ह्यूम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(a) उसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की। (b) उसने कांग्रेस के वार्षिक सत्रों की दो बार अध्यक्षता की।
(c) वह ऑर्निथोलॉजिस्ट था। (d) वह भारतीय सिविल सेवा का सदस्य था।
Ans. (b) उसने कांग्रेस के वार्षिक सत्रों की दो बार अध्यक्षता की। [SSC CGL (Tier-1), 2014]
- जलियांवाला बाग हादसे से कौन-सा ब्रिगेडियर संबद्ध था ?
(a) जनरल हैरिस (b) जनरल डायर (c) कर्नल वेल्सले (d) ऑर्थर वेल्सले
Ans. (b) जनरल डायर [SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explain :- [जलियांवाला बाग हादसे से ब्रिगेडियर जनरल डायर संबद्ध था। 13 अप्रैल, 1919 को बैशाखी के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में एकत्रित निहत्थी भीड़ पर ब्रिगेडियर जनरल रेगिनैल्ड एडवर्ड हैरी डायर के आदेश पर गोलियां चलाई गई थीं।]
- पूना समझौता (1932) किसके बीच हुआ था ?
(a) नेहरू और अंबेडकर (b) गांधी और अंबेडकर (c) मालवीय और अंबेडकर (d) गांधी और नेहरू
Ans. (b) गांधी और अंबेडकर [SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explain :- [ऐतिहासिक पूना समझौता (1932) महात्मा गांधी एवं भीमराव | अंबेडकर के मध्य हुआ था। यद्यपि कि इस पर गांधीजी ने स्वयं हस्ताक्षर नहीं किए थे बल्कि इस पर अंबेडकर और गांधीजी के अनुयायियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। 24 सितंबर, 1932 को | हस्ताक्षरित इस समझौते में दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन | मंडल के स्थान पर सामान्य वर्ग के तहत ही सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था थी।] [SSC CGL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P9]
- पूना समझौता महात्मा गांधी और———के बीच हुआ था।
(a) मुहम्मद अली जिन्नाह (b) लॉर्ड इरविन (c) सुभाषचंद्र बोस (d) बी. आर. अंबेडकर
Ans. (d) बी. आर. अंबेडकर [SSC CGL (T-1) online 16.08.2017 shift-3]
- 1928 में भारत में आए उस कमीशन का नाम बताएं जिसका उद्देश्य भारत की संवैधानिक व्यवस्था में सुधार करना था।
(a) रौलेट एक्ट (b) पिट्स इंडिया एक्ट (c) बंगाल विभाजन (d) साइमन कमीशन
Ans. (d) साइमन कमीशन [SSC CGL (T-1) online 20.08.2017 shift-1]
- ‘सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ के संस्थापक कौन थे ?
(a) जी. के. गोखले (b) एम. जी. रानाडे (c) बी. जी. तिलक (d) बिपिन चंद्र पाल
Ans. (a) जी. के. गोखले [SSC CGL 2010]
- 1918 में महात्मा गांधी सूती कपड़ा कारखानों के मजदूरों के बीच सत्याग्रह आंदोलन चलाने———जा पहुंचे।
(a) मद्रास (b) बॉम्बे (c) सूरत (d) अहमदाबाद
Ans. (d) अहमदाबाद [SSC CGL (T-1) online 21.08.2017 shift-3]
Explain :- [गांधीजी ने सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग वर्ष 1917 में चंपारन में किया था तथा उसके बाद इसका दूसरा प्रयोग उन्होंने फरवरी-मार्च, 1918 में अहमदाबाद की काटन मिल के औद्योगिक मजदूरों की कम मजदूरी के विरुद्ध संघर्ष हेतु किया। अहमदाबाद में मिल मालिकों और मजदूरों में प्लेग बोनस को लेकर विवाद था। गांधीजी के तीन दिन के अनशन (जो कि भारत में उनकी प्रथम भूख हड़ताल थी) के बाद मिल-मालिक इस मामले में मध्यस्थता के लिए तैयार हो गए और अंततः उन्हें बोनस देना पड़ा।]
- गांधीजी ने भारत में अपनी राजनैतिक गतिविधियों का प्रारंभ यहां से किया था-
(a) दांडी (b) खेड़ा (c) साबरमती (d) चंपारण
Ans. (d) चंपारण [SSC CGL (Tier-1), 2015]
- गांधीजी की अध्यक्षता में एकमात्र ए.आई.सी.सी. अधिवेशन कहां आयोजित किया गया था ?
(a) मद्रास (b) लाहौर (c) बेलगाम (d) कोलकाता
Ans. (c) बेलगाम [SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explain :- [गांधीजी की अध्यक्षता में एकमात्र ए.आई.सी.सी. (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) अधिवेशन, 1924 में बेलगाम में आयोजित किया गया था।]
- दी गई घटनाओं के निम्नलिखित कालानुक्रमों में से कौन-सा सही है ?
(a) द क्रिप्स मिशन – सविनय अवज्ञा आंदोलन – द कैबिनेट मिशन प्लान
(b) सविनय अवज्ञा आंदोलन – द क्रिप्स मिशन- द कैबिनेट मिशन प्लान
(c) द क्रिप्स मिशन- द कैबिनेट मिशन प्लान – सविनय अवज्ञा आंदोलन
(d) सविनय अवज्ञा आंदोलन – द कैबिनेट मिशन प्लान- द क्रिप्स मिशन
Ans. (b) सविनय अवज्ञा आंदोलन – द क्रिप्स मिशन- द कैबिनेट मिशन प्लान [SSC CGL 2006]
Explain :- [उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है-
सविनय अवज्ञा आंदोलन – 1930
द क्रिप्स मिशन – 1942
द कैबिनेट मिशन प्लान – 1946]
- निम्न को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
I. दांडी यात्रा II. साइमन कमीशन
III. पूना समझौता IV. गांधी- इर्विन समझौता
(a) II, I, III, IV (b) II, I, IV, III (c) IV, II, I, II (d) IV, II, II, I
Ans. (b) II, I, IV, III [SSC CGL (Tier-1), 2012]
Explain :- [सही सुमेलित काल क्रमानुसार-
साइमन कमीशन – 1927
दांडी यात्रा – 6 अप्रैल, 1930
गांधी- इर्विन समझौता – 5 मार्च, 1931
पूना समझौता – 24 सितंबर, 1932]
- 1937 में किन दो राज्यों में गैर-कांग्रेस मंत्रिमंडल थे ?
(a) बंगाल और पंजाब (b) पंजाब और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (c) मद्रास और मध्य प्रांत
(d) बिहार और उत्तर प्रदेश
Ans. (a) बंगाल और पंजाब [SSC CGL (Tier-1), 2011]
Explain :- [वर्ष 1937 के चुनावों में कांग्रेस को बंगाल, पंजाब और सिंध में पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था। पंजाब में यूनियनिस्ट पार्टी और मुस्लिम लीग तथा बंगाल में कृषक प्रजा पार्टी एवं मुस्लिम लीग की सरकार गठित हुई थी। सिंध में भी गैर-कांग्रेसी मंत्रिमंडल का गठन हुआ था।]
- 1939 में सुभाष चंद्र बोस किसे हराकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे ?
(a) मौलाना अबुल कलाम आजाद (b) पट्टाभि सीतारमैय्या (c) जवाहरलाल नेहरू (d) वी.बी. पटेल
Ans. (b) पट्टाभि सीतारमैय्या [SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explain :- [त्रिपुरी में जनवरी, 1939 में सुभाष चंद्र बोस ने गांधीजी समर्थित पट्टाभि सीतारमैय्या को हराकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव जीता। लेकिन गांधीजी के असहयोग के कारण अप्रैल, 1939 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया।] [SSC CGL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P9]
- कैबिनेट मिशन भारत आया था-
(a) 1943 में (b) 1944 में (c) 1945 में (d) 1946 में
Ans. (d) 1946 में [SSC CGL 2008]
Explain :- [लॉर्ड पैथिक लॉरेंस के नेतृत्व में मार्च, 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया था। इसके अन्य दो सदस्य थे- स्टैफोर्ड क्रिप्स एवं ए. वी. अलेक्जेंडर|]
- महात्मा गांधी के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?
(a) गांधीजी साधनों की पवित्रता में विश्वास करते थे।
(b) गांधीजी ने धर्म और राजनीति के बीच निकट संबंध का समर्थन किया।
(c) गांधीजी ने राजनीति को धर्म से पूरी तरह अलग रखने की वकालत की।
(d) गांधीजी अहिंसा में विश्वास करते थे।
Ans. (c) गांधीजी ने राजनीति को धर्म से पूरी तरह अलग रखने की वकालत की। [SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explain :- [गांधीजी साधनों की पवित्रता में विश्वास करते थे। उन्होंने राजनीति को धर्म के दायरे में रखना चाहते थे। उनकी दृष्टि में, जो लोग यह कहते है कि धर्म का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, वे वास्तव में यह नहीं जानते हैं कि धर्म क्या है ? वे ऐसा करके राजनीति को तत्कालीन सभी बुराइयों से मुक्त करके उसे मानव हित का साधन बनाना चाहते थे। वे अहिंसा में विश्वास करते थे। अतः विकल्प (c) गलत है।]
- अंग्रेजों के लिए गांधीजी का प्रसिद्ध भारत छोड़ो आंदोलन का आरंभ कब हुआ ?
(a) 1942 (b) 1941 (c) 1943 (d) 1940
Ans. (a) 1942 [SSC CGL (Tier-1), 2015]
- ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान ‘समानांतर सरकार’ का गठन कहां किया गया था ?
(a) वाराणसी (b) इलाहाबाद (c) लखनऊ (d) बलिया
Ans. (d) बलिया [SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explain :- [वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश के कई क्षेत्रों में समानांतर सरकारें स्थापित की गई थीं। बलिया (उ.प्र.) उन क्षेत्रों में से एक था जहां समानांतर सरकार का गठन किया गया था। यहां की सरकार का नेतृत्व चित्तू पांडे ने किया था। बलिया के अतिरिक्त बंगाल के तामलुक, महाराष्ट्र के सतारा एवं उड़ीसा के तलचर में भी भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान समानांतर सरकारें गठित की गई थीं।]
- महात्मा गांधी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन किस वर्ष में शुरू किया गया था ?
(a) 1928 (b) 1930 (c) 1931 (d) 1922
Ans. (b) 1930 [SSC CGL (Tier-1), 2011]
- गांधी का ‘दांडी (डांडी) मार्च’ किसका हिस्सा था ?
(a) असहयोग आंदोलन (b) स्वशासन लीग (संघ) (c) सविनय अवज्ञा आंदोलन (d) भारत छोड़ो आंदोलन
Ans. (c) सविनय अवज्ञा आंदोलन [SSC CGL (Tier-1), 2014]
- नमक कानून के उल्लंघन में गांधीजी ने एक आंदोलन शुरू किया था, जिसका नाम था-
(a) असहयोग आंदोलन (b) स्वदेशी आंदोलन (c) सविनय अवज्ञा आंदोलन (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (c) सविनय अवज्ञा आंदोलन [SSC CGL 2008]
K. विविध (Miscellaneous)
- निम्नलिखित में से किसका मिलान गलत किया गया है ?
(a) सर सैयद मुर्तजा खान – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
(b) डॉ. बी. आर. अंबेडकर – अंबेडकर विश्वविद्यालय
(c) पं. जवाहरलाल नेहरू – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
(d) मदन मोहन मालवीय – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Ans. (*) [SSC CGL (Tier-1), 2014]
Explain :- [अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना सर सैयद अहमद खान ने वर्ष 1920 में की थी। इससे पूर्व यह ‘मोहम्मद एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज (MAO College) के नाम से 1875 ई. में स्थापित किया गया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1969 में संसद के एक अधिनियम के द्वारा हुई । इसकी स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। अंबेडकर विश्वविद्यालय कई स्थानों पर यथा-दिल्ली, लखनऊ, आगरा इत्यादि पर स्थित है। चूंकि प्रश्न में स्थान का जिक्र नहीं किया गया है। अतः प्रश्न के उत्तर को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना पं. मदन मोहन मालवीय ने की थी।]
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी ?
(a) सुकुमार दत्त (b) मदन मोहन मालवीय (c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (d) मोतीलाल नेहरू
Ans. (b) मदन मोहन मालवीय [SSC CGL (T-1) online 17.08.2017 shift-3]
विश्व इतिहास (World History)
- “जहां कानून नहीं, वहां स्वतंत्रता नहीं” यह किसने कहा था ?
(a) प्लेटो (b) मैकियाविली (c) जॉन लॉक (d) कार्ल मार्क्स
Ans. (c) जॉन लॉक [SSC CGL (Tier-1), 2014]
Explain :- [प्रख्यात राजनीतिक विचारक जॉन लॉक ने अपनी पुस्तक ‘द | सेकेंड ट्रिटाइज ऑफ गवर्नमेंट’ में यह कहा है कि ” जहां कानून नहीं, वहां स्वतंत्रता नहीं “।] [SSC CGL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P9]
- सुधारान्दोलन क्या है ?
(a) विवेचनात्मक ज्ञान का पुनः प्रवर्तन (b) पोप के प्रभुत्व के खिलाफ विद्रोह
(c) परम राजसी का उदय (d) मनुष्य के आचार व्यवहार में परिवर्तन
Ans. (b) पोप के प्रभुत्व के खिलाफ विद्रोह [SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explain :- [सुधार आंदोलन पोप के प्रभुत्व के खिलाफ एक विद्रोह था। इस आंदोलन को प्रोटेस्टेंट सुधार आंदोलन भी कहा जाता है। 16वीं शताब्दी में प्रारंभ हुए इस आंदोलन का प्रमुख लक्ष्य धार्मिक क्षेत्र में रोम के पोप व चर्च के एकाधिकार को चुनौती देना था।]
- निम्नलिखित में से किस लड़ाई में नेपोलियन, फ्रांस की अंतिम हार हुई ?
(a) ट्राफलगर की लड़ाइ (b) वागराम की लड़ाई (c) पिरामिड की लड़ाई (d) ऑस्टरलिट्ज की लड़ाई
Ans. (a) ट्राफलगर की लड़ाइ [SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explain :- [विकल्प में दी गई लड़इयों में से नेपोलियन की हार मात्र ट्राफलगर की लड़ाई (21 अक्टूबर, 1805) में हुई थी। यह नेपोलियन की अंतिम हार नहीं थी, इसकी अंतिम हार वाटरलू की प्रसिद्ध लड़ाई (18 जून, 1815 ) में हुई थी जो कि इस प्रश्न के विकल्पों में नहीं है।]
- प्रथम विश्व युद्ध में जापान किसकी ओर से लड़ा ?
(a) किसी की ओर से नहीं, वह तटस्थ था। (b) यूनाइटेड किंगडम के खिलाफ जर्मनी के साथ
(c) अपनी ओर से रूस के खिलाफ (d) जर्मनी के खिलाफ यूनाइटेड किंगडम के साथ
Ans. (d) जर्मनी के खिलाफ यूनाइटेड किंगडम के साथ [SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explain :- [प्रथम विश्व युद्ध में जापान धुरी शक्तियों (जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी आदि) के खिलाफ मित्र राष्ट्रों (यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, फ्रांस, इटली आदि) के साथ था जबकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह जर्मनी के साथ (अमेरिका, ब्रिटेन आदि के विरुद्ध) था।]
Click here for previous post 👉 SSC CGL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P8