ssc-cgl-gk-gs-previous-question-p1

SSC CGL GK/GA – Ancient History Practice Set 01

 प्राचीन इतिहास

(Ancient History)

 वैदिक सभ्यता

(Vedic Civilization)

1. निम्नलिखित में से कौन-सा अन्न मनुष्य द्वारा सबसे पहले प्रयोग होने वालों में से था ?

(a) जौ (यव)
(b) जई (ओट)
(c) राई
(d) गेहूं

Ans: (a) जौ (यव)

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

Explanation: [मनुष्य द्वारा सर्वप्रथम जौ (यव) का प्रयोग करने के साक्ष्य प्राप्त होते हैं।]

2. ‘आर्यों’ को एक जाति कहने वाला पहला यूरोपियन कौन था ?

(a) सर विलियम जोन्स
(b) एच. एच. विल्सन
(c) मैक्समूलर
(d) जनरल कनिंघम

Ans: (c) मैक्समूलर

[SSC CGL 2006]

Explanation: [मैक्समूलर महोदय, आर्यों का आदि देश, मध्य एशिया, रोड्स, बैक्ट्रिया को मानते हैं। मूलर के अनुसार, पामीर के पठार से ही इंडो-ईरानी जाति पूर्व में पंजाब तथा पश्चिम में मेसोपोटामिया की ओर गई।]

3. आर्यन जनजातियों की प्राचीनतम बस्ती कहां है ?

(a) उत्तर प्रदेश
(b) बंगाल
(c) सप्त सिंधु
(d) दिल्ली

Ans: (c) सप्त सिंधु

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [आर्यन जनजातियों की प्राचीनतम बस्ती सप्त सिंधु क्षेत्र में स्थापित हुई थी, जो सिंधु नदी से लेकर गंगा नदी तक विस्तृत थी।]

4. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजातीय सभा सामान्य रूप से जनजातीय सरदार (मुखिया) के चुनाव में शामिल होती थी ?

(a) समिति
(b) सभा
(c) गण
(d) विदाता

Ans: (a) समिति

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [ऋग्वेद में ‘समिति’ का 9 बार उल्लेख मिलता है। समिति को ‘विश्व अथवा जनसाधारण की आवाज अभिव्यक्त करने वाली संस्था’ कहा गया है। राजा (जनजातीय सरदार के मुखिया) के निर्वाचन एवं पुनर्निर्वाचन में इसका महत्वपूर्ण योगदान था।]

5. निम्न में से किस विदुषी ने, वाद-विवाद में अजेय याज्ञवल्क्य को चुनौती दी थी ?

(a) घोषा
(b) अपाला
(c) मैत्रेयी
(d) गार्गी

Ans: (d) गार्गी

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

Explanation: [याज्ञवल्क्य को गार्गी द्वारा चुनौती दी गई थी। याज्ञवल्क्य-गार्गी संवाद का उल्लेख वृहदारण्यकोपनिषद् में मिलता है।]

 बौद्ध एवं जैन धर्म

(Buddhism and Jainism)

6. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान किसके द्वारा अंकित किया जाता है ?

(a) अशोक मौर्य का ” रुम्मिनदेई स्तंभ ”
(b) मूर्ति
(c) पीपल वृक्ष
(d) बौद्धमठ

Ans: (a) अशोक मौर्य का ” रुम्मिनदेई स्तंभ ”

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [अशोक के रूम्मिनदेई लघु स्तंभ लेख से पता चलता है कि वह अपने राज्याभिषेक के 20वें वर्ष लुम्बिनी ग्राम में गया। उसने वहां पत्थर की दीवार बनवाई और शिला स्तंभ खड़ा किया। वहां भगवान बुद्ध का जन्म (563 ई. पू.) हुआ था, अतः लुम्बिनी ग्राम का भूमिकर घटाकर 1/8 भाग कर दिया गया।]

7. बुद्ध किस वंश (Clan) से संबंधित थे ?

(a) ज्ञातृक
(b) मौर्य
(c) शाक्य
(d) कुरु

Ans: (c) शाक्य

[SSC CGL (Tier-1), 2008]

Explanation: [बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध शाक्य वंश से संबंधित थे। इनका जन्म कपिलवस्तु के लुम्बिनी में शाक्य मुखिया शुद्धोधन के यहां हुआ था।]

8. बुद्ध को प्रबोध कहां प्राप्त हुआ था ?

(a) सारनाथ
(b) बोध गया
(c) कपिलवस्तु
(d) राजगृह

Ans: (b) बोध गया

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

Explanation: [बुद्ध को ज्ञान (प्रबोध) बोध गया में प्राप्त हुआ था।]

9. बुद्ध, धम्म और संघ मिलकर कहलाते हैं-

(a) त्रिरत्न
(b) त्रिवर्ग
(c) त्रिसर्ग
(d) त्रिमूर्ति

Ans: (a) त्रिरत्न

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं- बुद्ध धम्म एवं संघ। बौद्ध धर्म में संघ का महत्वपूर्ण स्थान है। यह त्रिरत्न का एक अनिवार्य अंग है। सारनाथ में अपना प्रथम उपदेश देने के बाद बुद्ध ने पांच ब्राह्मण शिष्यों के साथ संघ की स्थापना की। यही त्रिरत्न, बौद्ध शिष्यों का प्रमुख श्लोक हो गया था-
बुद्धं शरणं गच्छामि।
धम्मं शरणं गच्छामि।
संघं शरणं गच्छामि।]

10. बुद्ध की मृत्यु किस वर्ष में हुई-

(a) 483 ईसापूर्व
(b) 438 ईसापूर्व
(c) 453 ईसापूर्व
(d) 468 ईसापूर्व

Ans: (a) 483 ईसापूर्व

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [गौतम बुद्ध की मृत्यु 483 ई. पू. में 80 वर्ष की आयु में कुशीनगर में हुई थी। इसे बौद्ध ग्रंथों में ‘महापरिनिर्वाण’ कहा गया है।]

11. भारतीय इतिहास के निम्नलिखित युगों में से किसके दौरान क्षत्रिय एक विशिष्ट पहचान रखते थे ?

(a) बुद्ध के युग में
(b) मौर्य काल में
(c) पश्च-मौर्य काल में
(d) गुप्त काल में

Ans: (a) बुद्ध के युग में

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [बुद्ध युग में क्षत्रिय एक विशिष्ट पहचान रखते थे। महात्मा बुद्ध एवं महावीर स्वामी स्वयं क्षत्रिय कुल से संबंधित थे। बौद्धकालीन ग्रंथ ‘अंगुत्तरनिकाय’ में महाजनपदों की सूची प्राप्त होती है, जिसके अधिकतर शासक क्षत्रिय कुल से संबंधित थे।]

12. महावीर कौन थे ?

(a) 21वें तीर्थंकर
(b) 24वें तीर्थंकर
(c) 23वें तीर्थंकर
(d) 22वें तीर्थंकर

Ans: (b) 24वें तीर्थंकर

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

Explanation: [महावीर जैनियों के 24वें तीर्थंकर एवं जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक माने जाते हैं। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ थे।]

13. दक्षिण भारत में प्रसिद्ध जैन केंद्र स्थित है-

(a) रामेश्वरम्
(b) कांची
(c) मदुरई
(d) श्रवणबेलगोला

Ans: (d) श्रवणबेलगोला

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [दक्षिण भारत में प्रसिद्ध जैन केंद्र कर्नाटक में मैसूर स्थित श्रवणबेलगोला है, यहां गोमतेश्वर की मूर्ति चामुण्डराय ने बनवाई है।]

 मौर्य काल

(Mauryan period)

14. चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम दिन यहां गुजारे-

(a) काशी
(b) पाटलिपुत्र
(c) उज्जैन
(d) श्रवणबेलगोला

Ans: (d) श्रवणबेलगोला

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [जैन लेखों के अनुसार, चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने जीवन के अंतिम चरण में अपने पुत्र के पक्ष में सिंहासन छोड़कर जैन साधु भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोला (मैसूर) चले गए और यहीं इसने कायाक्लेश द्वारा शरीर त्याग दिया था। इसे जैन धर्म में ‘सल्लेखना’ कहा गया है।]

15. चंद्रगुप्त मौर्य का पुत्र कौन था ?

(a) बिंदुसार
(b) चंद्रगुप्त द्वितीय
(c) अशोक
(d) बिंबिसार

Ans: (a) बिंदुसार

[SSC CGL (T-1) online 05.08.2018 shift-1]

Explanation: [बिंदुसार सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का पुत्र था। बिंदुसार को ‘अमित्रघात’ भी कहा जाता है। यूनानी इतिहासकार उसे ‘अमित्रोचेट्स’ के नाम से पुकारते हैं।]

16. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है, जिसका नाम ‘देवानाम प्रियदर्शी’ था ?

(a) मौर्य राजा अशोक
(b) मौर्य राजा चंद्रगुप्त मौर्य
(c) गौतम बुद्ध
(d) भगवान महावीर

Ans: (a) मौर्य राजा अशोक

[SSC CGL 2012]

Explanation: [मौर्य सम्राट अशोक के अभिलेखों में उसे ‘देवानाम्प्रिय, देवानाम्प्रियदर्शी तथा राजा’ आदि की उपाधियों से संबोधित किया गया है। मास्की, गुर्जरा, निट्टूर तथा उदे गोलम लेखों में उसका नाम ‘अशोक’ मिलता है तथा पुराणों में उसे ‘अशोक वर्धन’ कहा गया है।]

17. किस शिला राजादेश में अशोक ने कलिंग युद्ध के हताहतों का उल्लेख किया है और युद्ध त्याग की घोषणा की है ?

(a) मास्की राजादेश
(b) शिला राजादेश XIII
(c) शिला राजादेश XI
(d) शिला राजादेश X

Ans: (b) शिला राजादेश XIII

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [अशोक के 13वें (XIII) शिलालेख में कलिंग युद्ध का स्पष्ट वर्णन मिलता है, जिसमें युद्ध में हुए भारी रक्तपात और हताहतों को देखकर अशोक के हृदय परिवर्तन तथा युद्ध त्याग की घोषणा का उल्लेख किया गया है।]

18. चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत था –

(a) कौटिल्य
(b) सेल्यूकस निकेटर
(c) मेगस्थनीज
(d) जस्टिन

Ans: (c) मेगस्थनीज

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

Explanation: [मेगस्थनीज यूनानी (ग्रीस) शासक सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था, जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। इसने अपनी पुस्तक ‘इंडिका’ में मौर्य युगीन समाज एवं प्रशासन के विषय में लिखा है।]

19. अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया ?

(a) विष्णुगुप्त
(b) उपगुप्त
(c) ब्रह्मगुप्त
(d) बृहद्रथ

Ans: (b) उपगुप्त

[SSC CGL 2010]

Explanation: [सिंहली अनुश्रुतियों, दीपवंश एवं महावंश के अनुसार, अशोक को उसके शासन के चौथे वर्ष निग्रोध नामक भिक्षु ने बौद्ध धर्म में दीक्षित किया। दिव्यावदान अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित करने का श्रेय उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षु को देता है।]

20. अशोक के शिलालेख किस लिपि में खुदे हुए हैं ?

(a) मगधी
(b) ब्राह्मी
(c) पालि
(d) देवनागरी लिपि

Ans: (b) ब्राह्मी

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [अशोक के अभिलेखों में शाहबाजगढ़ी एवं मानसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में, तक्षशिला एवं लघमान अभिलेख आरमेइक लिपि में, शरेकुना अभिलेख आरमेइक एवं ग्रीक लिपि में उत्कीर्ण हैं। इसके अलावा सभी शिलालेख, लघु शिलालेख, स्तंभ लेख एवं लघु स्तंभ लेख, ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण हैं।]

 मौर्योत्तर काल

(Post-Maurya Period)

21. मिलिंदपान्हो क्या है ?

(a) बौद्ध स्थल
(b) बुद्ध का एक नाम
(c) कला का बौद्ध नाम
(d) बौद्ध पाठ

Ans: (d) बौद्ध पाठ

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [मिलिंदपान्हो एक बौद्ध पाठ या ग्रंथ है, जो इंडो-ग्रीक शासक मिनेण्डर एवं बौद्ध भिक्षु नागसेन के संवाद के रूप में रचित है।]

22. निम्न के जोड़े बनाइए –
(A) विक्रम संवत् – 1. 248 A. D.
(B) शक संवत् – 2. 320 A. D.
(C) कलचुरी संवत् – 3. 58 B. C.
(D) गुप्त संवत् – 4. 78 A. D.

(a) A1, B2, C3, D4
(b) A3, B4, C1, D2
(c) A4, B3, C2, D1
(d) A2 B1, C4, D3

Ans: (b) A3, B4, C1, D2

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

Explanation: [सही सुमेलित हैं-
विक्रम संवत् – 58 B. C. (वास्तव में यह 57 ई.पू. है)
शक संवत् – 78 A. D.
कलचुरी संवत् – 248 A. D.
गुप्त संवत् – 320 A. D. (319 ई.)]

23. सातवाहन का सबसे बड़ा शासक कौन था ?

(a) शातकर्णी I
(b) गौतमीपुत्र शातकर्णी
(c) सिमुक
(d) हाल

Ans: (b) गौतमीपुत्र शातकर्णी

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explanation: [गौतमीपुत्र शातकर्णी, सातवाहन वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक था। इसकी माता गौतमी बलश्री की नासिक प्रशस्ति तथा पुलुमावी के नासिक गुहालेख से इसकी सैनिक सफलताओं के विषय में सूचना मिलती है। नासिक प्रशस्ति से पता चलता है कि इसके वाहनों ने तीनों समुद्रों (इससे तात्पर्य बंगाल की खाड़ी, अरब सागर तथा हिंद महासागर) का जल पिया था।]

 गुप्त काल (Secret Period)

24. गुप्त काल के चांदी के सिक्कों को कहते थे-

(a) दीनार
(b) रूप्यक
(c) शतमान
(d) कर्षापण

Ans: (b) रूप्यक

[SSC CGL 2006]

Explanation: [गुप्तकालीन सोने के सिक्कों को दीनार एवं चांदी के सिक्कों को रूप्यक कहा जाता था।]

25. लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे ?

(a) चंद्रगुप्त I को
(b) स्कंदगुप्त को
(c) कुमारगुप्त को
(d) समुद्रगुप्त को

Ans: (d) समुद्रगुप्त को

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

Explanation: [लिच्छवी दौहित्र, समुद्रगुप्त को कहते हैं। समुद्रगुप्त के प्रयाग अभिलेख में उसे ‘लिच्छवी दौहित्र’ (लिच्छवी कन्या से उत्पन्न) बताया गया है। समुद्रगुप्त की माता का नाम कुमारदेवी था।]

 

SSC CGL Modern History Post-01

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *