ssc-cgl-gk-gs-previous-question-p1

SSC CGL GK GS PREVIOUS QUESTION P1

 प्राचीन इतिहास (Ancient History)

1. निम्नलिखित में से कौन-सा अन्न मनुष्य द्वारा सबसे पहले प्रयोग होने वालों में से था ?

(a) जौ (यव)

(b) जई (ओट)

(c) राई

(d) गेहूं

Ans. (a) जौ (यव)

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

2. ‘आर्यों’ को एक जाति कहने वाला पहला यूरोपियन कौन था ?

(a) सर विलियम जोन्स

(b) एच. एच. विल्सन

(c) मैक्समूलर

(d) जनरल कनिंघम

Ans. (c) मैक्समूलर

[SSC CGL  2006]

3. आर्यन जनजातियों की प्राचीनतम बस्ती कहां है ?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) बंगाल

(c) सप्त सिंधु

(d) दिल्ली

Ans. (c) सप्त सिंधु

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

4. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजातीय सभा सामान्य रूप से जनजातीय सरदार (मुखिया) के चुनाव में शामिल होती थी ?

(a) समिति

(b) सभा

(c) गण

(d) विदाता

Ans. (a) समिति

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

5. निम्न में से किस विदुषी ने, वाद-विवाद में अजेय याज्ञवल्क्य को चुनौती दी थी ?

(a) घोषा

(b) अपाला

(c) मैत्रेयी

(d) गार्गी

Ans. (d) गार्गी

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

6 .गौतम बुद्ध का जन्म स्थान किसके द्वारा अंकित किया जाता है ?

(a) अशोक मौर्य का ” रुम्मिनदेई स्तंभ ”

(b) मूर्ति

(c) पीपल वृक्ष

(d) बौद्धमठ

Ans. (a) अशोक मौर्य का ” रुम्मिनदेई स्तंभ ”

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

7. बुद्ध किस वंश (Clan) से संबंधित थे ?

(a) ज्ञातृक

(b) मौर्य

(c) शाक्य

(d) कुरु

Ans. (c) शाक्य

[SSC CGL (Tier-1), 2008]

8. बुद्ध को प्रबोध कहां प्राप्त हुआ था ?

(a) सारनाथ

(b) बोध गया

(c) कपिलवस्तु

(d) राजगृह

Ans. (b) बोध गया

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

9. बुद्ध, धम्म और संघ मिलकर कहलाते हैं –

(a) त्रिरत्न

(b) त्रिवर्ग

(c) त्रिसर्ग

(d) त्रिमूर्ति

Ans. (a) त्रिरत्न

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

10. बुद्ध की मृत्यु किस वर्ष में हुई –

(a) 483 ईसापूर्व

(b) 438 ईसापूर्व

(c) 453 ईसापूर्व

(d) 468 ईसापूर्व

Ans. (a) 483 ईसापूर्व

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explain: [गौतम बुद्ध की मृत्यु 483 ई. पू. में 80 वर्ष की आयु में कुशीनगर में 8 हुई थी। इसे बौद्ध ग्रंथों में ‘महापरिनिर्वाण’ कहा गया है।]

11. भारतीय इतिहास के निम्नलिखित युगों में से किसके दौरान क्षत्रिय एक विशिष्ट पहचान रखते थे ?

(a) बुद्ध के युग में

(b) मौर्य काल में

(c) पश्च-मौर्य काल में

(d) गुप्त काल में

Ans. (a) बुद्ध के युग में

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

12. महावीर कौन थे ?

(a) 21वें तीर्थंकर

(b) 24वें तीर्थंकर

(c) 23वें तीर्थंकर

(d) 22वें तीर्थंकर

Ans. (b) 24वें तीर्थंकर

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

Explain: [महावीर जैनियों के 24वें तीर्थंकर एवं जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक माने जाते हैं। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ थे।]

13. दक्षिण भारत में प्रसिद्ध जैन केंद्र स्थित है –

(a) रामेश्वरम्

(b) कांची

(c) मदुरई

(d) श्रवणबेलगोला

Ans. (d) श्रवणबेलगोला

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

14. चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम दिन यहां गुजारे –

(a) काशी

(b) पाटलिपुत्र

(c) उज्जैन

(d) श्रवणबेलगोला

Ans. (d) श्रवणबेलगोला

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

15. चंद्रगुप्त मौर्य का पुत्र कौन था ?

(a) बिंदुसार

(b) चंद्रगुप्त द्वितीय

(c) अशोक

(d) बिंबिसार

Ans. (a) बिंदुसार

[SSC CGL (T-1) online 05.08.2018 shift-1]

16. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है, जिसका नाम ‘देवानाम प्रियदर्शी’ था ?

(a) मौर्य राजा अशोक

(b) मौर्य राजा चंद्रगुप्त मौर्य

(c) गौतम बुद्ध

(d) भगवान महावीर

Ans. (a) मौर्य राजा अशोक

[SSC CGL  2012]

17. किस शिला राजादेश में अशोक ने कलिंग युद्ध के हताहतों का उल्लेख किया है और युद्ध त्याग की घोषणा की है ?

(a) मास्की राजादेश

(b) शिला राजादेश XIII

(c) शिला राजादेश XI

(d) शिला राजादेश X

Ans. (b) शिला राजादेश XIII

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

18. चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत था –

(a) कौटिल्य

(b) सेल्यूकस निकेटर

(c) मेगस्थनीज

(d) जस्टिन

Ans. (c) मेगस्थनीज

[SSC CGL (Tier-1), 2011]

19. अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया ?

(a) विष्णुगुप्त

(b) उपगुप्त

(c) ब्रह्मगुप्त

(d) बृहद्रथ

Ans. (b) उपगुप्त

[SSC CGL  2010]

20. अशोक के शिलालेख किस लिपि में खुदे हुए हैं ?

(a) मगधी

(b) ब्राह्मी

(c) पालि

(d) देवनागरी लिपि

Ans. (b) ब्राह्मी

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

21. मिलिंदपान्हो क्या है ?

(a) बौद्ध स्थल

(b) बुद्ध का एक नाम

(c) कला का बौद्ध नाम

(d) बौद्ध पाठ

Ans. (d) बौद्ध पाठ

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

22. निम्न के जोड़े बनाइए –

(A) विक्रम संवत्       –    1. 248 A. D.

(B) शक संवत्          –    2. 320 A. D.

(C) कलचुरी संवत्     –    3. 58 B. C.

(D) गुप्त संवत्          –    4. 78 A. D.

(a) A1, B2, C3, D4

(b) A3, B4, C1, D2

(c) A4, B3, C2, D1

(d) A2 B1, C4, D3

Ans. (b) A3, B4, C1, D2

[SSC CGL (Tier-1), 2012]

23. सातवाहन का सबसे बड़ा शासक कौन था ?

(a) शातकर्णी I

(b) गौतमीपुत्र शातकर्णी

(c) सिमुक

(d) हाल

Ans. (b) गौतमीपुत्र शातकर्णी

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

24. गुप्त काल के चांदी के सिक्कों को कहते थे –

(a) दीनार

(b) रूप्यक

(c) शतमान

(d) कर्षापण

Ans. (b) रूप्यक

[SSC CGL  2006]

Explain: [गुप्तकालीन सोने के सिक्कों को दीनार एवं चांदी के सिक्कों को रूप्यक कहा जाता था।]

25. लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे ?

(a) चंद्रगुप्त I को

(b) स्कंदगुप्त को

(c) कुमारगुप्त को

(d) समुद्रगुप्त को

Ans. (d) समुद्रगुप्त को

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

26 .फाह्यान किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था ?

(a) चंद्रगुप्त द्वितीय

(b) समुद्रगुप्त

(c) रामगुप्त

(d) कुमारगुप्त

Ans. (a) चंद्रगुप्त द्वितीय

[SSC CGL  2011]

Explain: [फाह्यान ने भारत में 399-414 ई. के बीच भ्रमण किया। इस समय उत्तर भारत में गुप्त सम्राज्य का प्रतापी राजा चंद्रगुप्त द्वितीय शासन कर रहा था।]

27. गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोल राजा कौन-सा था ?

(a) राजराजा चोल

(b) महेंद्र

(c) राजेंद्र चोल

(d) परांतक

Ans. (c) राजेंद्र चोल

[SSC CGL  2010, SSC CHSL (10+2) 2010]

Explain: [राजेंद्र चोत, गंग को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोल राजा था।]

28. चोल राजा राजेंद्र ने निम्नलिखित में से कौन-सी पदवी धारण नहीं की थी ?

(a) त्याग समुद्र

(b) गंगैकोंड

(c) मुडीकोंडा

(d) पंडित चोल

Ans. (a) त्याग समुद्र

[SSC CGL  2006]

29. चोल अभिलेखों में उल्लिखित भूमि की विभिन्न कोटियों के अनुसार ———– को जैन संस्थानों को दान में दी गई भूमि कहा जाता था।

(a) वेल्लनवगाई

(b) ब्रह्मदेय

(c) शाला भोग

(d) पल्लिच्चंदम

Ans. (d) पल्लिच्चंदम

[SSC CGL (T-1) online 21.08.2017 shift-2]

30. चोल वंश, भारत के किस भाग में अधिकतर शासन करते थे ?

(a) पूर्व

(b) पश्चिम

(c) उत्तर

(d) दक्षिण

Ans. (d) दक्षिण

[SSC CGL (T-1) online 19.08.2017 shift-2]

Explain: [चोल वंश प्राचीन भारत का एक राजवंश था। दक्षिण भारत में और पास के अन्य देशों में तमिल शासकों ने 9वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी के बीच एक अत्यंत शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य का निर्माण किया।]

31. उत्तरमेरूर शिलालेख से किसके प्रशासन से संबंधित जानकारी मिलती है ?

(a) पल्लव

(b) चोल

(c) चालुक्य

(d) सातवाहन

Ans. (b) चोल 

[SSC CGL (Tier-1), 2013]

32. एलोरा में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने किया ?

(a) राजेंद्र I

(b) महेंद्र वर्मन I

(c) कृष्ण I

(d) गोविंद I

Ans. (c) कृष्ण I

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

Explain: [महाराष्ट्र के एलोरा में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट नरेश कृष्ण प्रथम ने किया था। यह मंदिर बेसर शैली में निर्मित है।]

33. एलोरा में गुफाएं और शैलकृत मंदिर हैं –

(a) हिंदू और बौद्ध

(b) बौद्ध और जैन

(c) हिंदू और जैन

(d) हिंदू, बौद्ध और जैन

Ans. (d) हिंदू, बौद्ध और जैन

[SSC CGL  2008]

34. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक राष्ट्रकूट के राजा अमोघवर्ष ने लिखी थी ?

(a) आदिपुराण

(b) गणितसार संग्रह

(c) साकतायन

(d) कविराजमार्ग

Ans. (d) कविराजमार्ग

[SSC CGL (Tier-1), 2014]

35. महाबलीपुरम के सप्त पैगोडा किसके द्वारा संरक्षित कला के साक्षी हैं ?

(a) पल्लवों

(b) पांड्यों

(c) चोलों

(d) चेरों

Ans. (a) पल्लवों

[SSC CGL  2008]

 

SSC CGL Modern History Post-01

1 thought on “SSC CGL GK GS PREVIOUS QUESTION P1”

  1. Pingback: SSC CGL GS PREVIOUS P2 - Raziq Education

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *