ssc-chsl-ga-gk-previous-year-question-p1

SSC CHSL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P1

 प्राचीन इतिहास (Ancient History)

 

1. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी है ?

(a) तमिल

(b) खरोष्ठी

(c) अज्ञात

(d) ब्राह्मी

Ans. (c) अज्ञात

[SSC CHSL (10+2) 2013]

2. विशाल स्नानागार (ग्रेट बाथ) कहां मिला था ?

(a) हड़प्पा

(b) लोथल

(c) चन्हूदड़ो

(d) मोहनजोदड़ो

Ans. (d) मोहनजोदड़ो

[SSC CHSL (10+2) 2015]

3. सिंधु अर्थव्यवस्था की ताकत थी –

(a) कृषि

(b) व्यापार

(c) चाक पर बनाए गए मिट्टी के बर्तन

(d) बढ़ईगिरी

Ans. (b) व्यापार

[SSC CHSL (10+2) 2014]

4. आर्य, आर्य-पूर्वी के साथ अपने संघर्षों में सफल रहे, क्योंकि –

(a) उन्होंने बड़े पैमाने पर हाथियों का प्रयोग किया

(b) वे अधिक लंबे और अधिक बलवान थे

(c) वे एक उन्नत शहरी संस्कृति से थे

(d) उन्होंने घोड़ों द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया

Ans. (d) उन्होंने घोड़ों द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया

[SSC CHSL (10+2) 2010]

5. आरंभिक वैदिक काल में वर्ण-व्यवस्था आधारित थी –

(a) शिक्षा पर

(b) जन्म पर

(c) व्यवसाय पर

(d) प्रतिभा पर

Ans. (c) व्यवसाय पर

[SSC CHSL (10+2) 2010]

6. ऋग्वैदिक आर्य पशुचारी लोग थे, यह इस तथ्य से पुष्ट होता है, कि –

(a) ऋग्वेद में गाय के अनेक संदर्भ हैं

(b) अधिकांश युद्ध गायों के लिए लड़े गए थे

(c) पुरोहितों को दिए जाने वाला उपहार प्रायः गायें होती थीं, न कि जमीन

(d) उपर्युक्त सभी

Ans. (d) उपर्युक्त सभी

[SSC CHSL (10+2) 2010]

7. भारतीय प्रतीक पर उत्कीर्ण ‘सत्यमेव जयते’ लिया गया है –

(a) ऋग्वेद से

(b) मत्स्य पुराण से

(c) भगवद्गीता से

(d) मुण्डकोपनिषद् से

Ans. (d) मुण्डकोपनिषद् से

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explain: [भारतीय प्रतीक (राज चिह्न) पर उत्कीर्ण ‘सत्यमेव जयते’ मुण्डको पनिषद् से लिया गया है। इसका अर्थ है, ‘सत्य की ही विजय होती है।]

8. प्राचीन भारत में निम्नलिखित में किस विवाह को विधि सम्मत नहीं माना जाता था ?

(a) दैव विवाह

(b) आर्ष विवाह

(c) गंधर्व विवाह

(d) ब्रह्म विवाह

Ans. (c) गंधर्व विवाह

[SSC CHSL online 14.03.2018 shift-1]

9. धातु से बने सिक्के सबसे पहले प्रकट हुए थे –

(a) हड़प्पा काल में

(b) उत्तर वैदिक काल में

(c) बुद्ध के काल में

(d) मौर्यों के काल में

Ans. (c) बुद्ध के काल में

[SSC CHSL (10+2) 2010]

10. कौन-सा स्थान गौतम बुद्ध से संबद्ध नहीं है ?

(a) सारनाथ

(b) बोधगया

(c) कुशीनगर

(d) पावापुरी

Ans. (d) पावापुरी

[SSC CHSL online 06.03.2018 shift-1]

11. भारत में जैन धर्म का संस्थापक कौन है ?

(a) गौतम

(b) महावीर

(c) चंद्रगुप्त

(d) अशोक

Ans. (b) महावीर

[SSC CHSL (10+2) 2014]

12. वर्धमान महावीर ने परिनिर्वाण कहां प्राप्त किया ?

(a) पावा

(b) सारनाथ

(c) वैशाली

(d) श्रवणबेलगोला

Ans. (a) पावा

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explain: [वर्धमान महावीर ने मल्ल महाजनपद की राजधानी पावा या पावापुरी में परिनिर्वाण प्राप्त किया था । पावापुरी बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है।]

13. प्राचीन भारत का प्रसिद्ध वह शासक कौन था, जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपना लिया था ?

(a) समुद्रगुप्त

(b) बिंदुसार

(c) चंद्रगुप्त

(d) अशोक

Ans. (c) चंद्रगुप्त

[SSC CHSL (10+2) 2011]

14. किसकी सेना ने ग्रीक शासक सिकंदर के साथ झेलम नदी के तट पर मुकाबला किया ?

(a) ऐम्बी

(b) चंद्रगुप्त मौर्य

(c) पोरस

(d) घनानंद

Ans. (c) पोरस

[SSC CHSL (10+2) 2015]

15. यहूदियों के धार्मिक पाठ का नाम है –

(a) सूक्ति संग्रह

(b) मूसा संहिता

(c) त्रिपिटक

(d) जेंद अवेस्ता

Ans. (b) मूसा संहिता

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explain:[यहूदियों के धार्मिक पाठ का नाम मूसा संहिता (Torah) है और इनका पूजा स्थल सिनागौश के नाम से जाना जाता है। त्रिपिटक बौद्धों का और गेंद अवेस्ता पारसियों का पवित्र ग्रंथ है।]

16. बिंदुसार के शासन के दौरान अशांति कहां थी ?

(a) उज्जयनी

(b) पुष्कलावती

(c) तक्षशिला

(d) राजगृह

Ans. (c) तक्षशिला

[SSC CHSL (10+2) 2014]

17. निम्नलिखित में से किसकी जानकारी अशोक के शिलालेखों से मिलती है ?

(a) जीवन वृत्त

(b) आंतरिक नीति

(c) विदेश नीति

(d) सभी विकल्प सही हैं

Ans. (d) सभी विकल्प सही हैं

[SSC CHSL (T-1) online 04.03.2018 shift-1]

18. कलिंग युद्ध के बाद निम्न में से किसने महाराज अशोक के रूपांतरण को दर्ज किया ?

(a) रॉक एडिक्ट II

(b) रॉक एडिक्ट IV

(c) रॉक एडिक्ट VI

(d) रॉक एडिक्ट XIII

Ans. (d) रॉक एडिक्ट XIII

[SSC CHSL (10+2) 2012]

19. कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?

(a) 261BC

(b) 263BC

(c) 232BC

(d) 240BC

Ans. (a) 261BC

[SSC CHSL (10+2) 2011]

20. मौर्य दरबार में ग्रीस के राजदूत का क्या नाम था ?

(a) सिकंदर

(b) मेगस्थनीज

(c) प्लेटो

(d) अरस्तू

Ans. (b) मेगस्थनीज 

[SSC CHSL (10+2) 2014]

21. मौर्य काल के दौरान शिक्षा का सबसे प्रसिद्ध केंद्र निम्न में से कौन-सा था ?

(a) उज्जैन

(b) वल्लभी

(c) नालंदा

(d) तक्षशिला

Ans. (d) तक्षशिला

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explain: [मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र तक्षशिला था। यहां विश्व भर से लोग पढ़ने आते थे। यह वर्तमान इस्लामाबाद (पाकिस्तान की राजधानी) से कुछ ही दूरी पर पश्चिम में स्थित है। चंद्रगुप्त मौर्य ने सैनिक शिक्षा, तक्षशिला से प्राप्त किया था। चाणक्य यहां का प्रसिद्ध आचार्य भी था।]

22. ‘अर्थशास्त्र’ के लेखक किसके समकालीन थे ?

(a) अशोक

(b) चंद्रगुप्त मौर्य

(c) समुद्रगुप्त

(d) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

Ans. (b) चंद्रगुप्त मौर्य

 [SSC CHSL (10+2) 2014]

Explain: [चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य या कौटिल्य की सहायता से अंतिम | नंदवंशीय शासक धनानंद को पराजित कर 322 ई.पू. में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। ‘अर्थशास्त्र’ का लेखक कौटिल्य, चंद्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था।]

23. निम्न में किसने और कब, पहली बार अशोक के शिलालेखों का अर्थ स्पष्ट किया था ?

(a) 1810- हैरी स्मिथ

(b) 1787 – जॉन टावर

(c) 1825- चार्ल्स मेटकॉफ

(d) 1837- जेम्स प्रिंसिप

Ans. (d) 1837- जेम्स प्रिंसिप

[SSC CHSL (10+2) 2012]

24. निम्न में से कौन-सा तत्व धम्म में वर्णित नहीं था ?

(a) माता-पिता का आज्ञा पालन

(b) दान-पुण्य

(c) भातृ-भाव

(d) संघ के प्रति आस्था

Ans. (d) संघ के प्रति आस्था

[SSC CHSL (T-1) online 06.03.2018 shift-1]

25. मौर्य वंश के तत्काल बाद किस वंश ने आकर मगध राज्य पर शासन किया ?

(a) सातवाहन

(b) शुंग

(c) नंद

(d) कण्व

Ans. (b) शुंग

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explain: [अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या करके पुष्यमित्र शुंग द्वारा 184 ई. पू. में शुंग वंश की स्थापना की गई।]

26. कनिष्क किस वर्ष में राज्य सिंहासन पर आरूढ़ हुए ?

(a) 108 ई.

(b) 78 ई.

(c) 58 ई.

(d) 128 ई.

Ans. (b) 78 ई.

[SSC CHSL (10+2) 2011]

27. बौद्ध धर्म का संरक्षक कुषाण शासक कौन था ?

(a) कौटिल्य

(b) अशोक

(c) विक्रमादित्य

(d) कनिष्क

Ans. (d) कनिष्क

[SSC CHSL (10+2) 2015]

28. राजा खारवेल किस चेदि वंश के महानतम शासक थे ?

(a) चोलमंडलम

(b) कलिंग

(c) कन्नौज

(d) पुरुषपुर

Ans. (b) कलिंग

[SSC CHSL (10+2) 2013]

29. कलिंग शासक खारवेल ने संरक्षण दिया –

(a) हिंदू धर्म (वैष्णव धर्म) को

(b) शैव धर्म को

(c) बौद्ध धर्म को

(d) जैन धर्म को

Ans. (d) जैन धर्म को

[SSC CHSL (10+2) 2012]

30. चंद्रगुप्त द्वितीय और किस नाम से जाना जाता था ?

(a) समुद्रगुप्त

(b) स्कंदगुप्त

(c) विक्रमादित्य

(d) राणा गुप्त

Ans. (c) विक्रमादित्य

[SSC CHSL (10+2) 2010]

31. निम्न में किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं ?

(a) मौर्यों के

(b) नंदों के

(c) गुप्तों के

(d) चोलों के

Ans. (c) गुप्तों के 

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explain: [समुद्रगुप्त के कुछ सिक्कों पर उसे वीणावादन करते हुए दिखाया गया है। अतः गुप्तों के सिक्के संगीत के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित करते हैं।]

32. इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख किसने बनवाया था ?

(a) महासेन

(b) वीरसेन

(c) विष्णुसेन

(d) हरिषेण

Ans. (d) हरिषेण

[SSC CHSL (10+2) 2015]

33. ‘पंचतंत्र’ की कथाओं का संकलन किसने किया ?

(a) वाल्मीकि

(b) वेदव्यास

(c) विष्णु शर्मा

(d) तुलसीदास

Ans. (c) विष्णु शर्मा 

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explain: [‘पंचतंत्र’ की कथाओं का संकलन विष्णु शर्मा द्वारा किया गया है।]

34. ‘मेघदूत’ का लेखक कौन है ?

(a) हुमायूं कबीर

(b) खुशवंत सिंह

(c) बाणभट्ट

(d) कालिदास

Ans. (d) कालिदास

[SSC CHSL (10+2) 2014]

35. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है, जो चिकित्सक नहीं है ?

(a) सुश्रुत

(b) चरक

(c) चार्वाक

(d) धन्वंतरि

Ans. (c) चार्वाक

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Click here for previous year 👇

SSC CGL ANCIENT HISTORY

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *