मध्यकालीन भारत
(Medieval India)
प्रारंभिक मध्यकाल
(Early Medieval)
1. तराइन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज को किसने पराजित किया था ?
(a) महमूद गजनवी
(b) कुतुबुद्दीन ऐबक
(c) मुहम्मद गोरी
(d) अलाउद्दीन खिलजी
Ans. मुहम्मद गोरी
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [तराइन की पहली लड़ाई 1191 ई. में मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच हुई थी। इसी मैदान पर दूसरी लड़ाई इनके बीच 1192 ई. में हुई। प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज विजयी रहे, जबकि द्वितीय युद्ध में मुहम्मद गोरी की विजय हुई|]
2. निम्नलिखित में से किस राजपूत राजा ने मुहम्मद गोरी को पहली बार हराया था ?
(a) पृथ्वीराज तृतीय
(b) बघेल भीम
(c) जयचंद्र
(d) कुमारपाल
Ans. बघेल भीम
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [गुजरात के चालुक्य (सोलंकी) वंश के राजा मूलराज द्वितीय (जिसे बघेल भीम या भीम द्वितीय भी कहा जाता है) ने 1178 ई. में माउंट आबू के निकट कयादरा के युद्ध में मुहम्मद गोरी को बुरी तरह पराजित किया था। यह भारत में मुहम्मद गोरी की पहली पराजय थी।]
सल्तनत काल
(Sultanate Period)
3. निम्नलिखित में से दिल्ली का पहला प्रभुता संपन्न सुल्तान कौन था ?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) बलबन
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) इल्तुतमिश
Ans. इल्तुतमिश
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत का पहला ऐसा सुल्तान था जिसने बगदाद के खलीफा से औपचारिक रूप से 1229 ई. में ‘सुल्तान-ए-आज़म’ की मान्यता प्राप्त की थी, इसलिए उसे दिल्ली का पहला प्रभुता संपन्न (Legal Sovereign) सुल्तान माना जाता है।]
4. स्वयं को दूसरा सिकंदर (सिकंदर-ए-सानी) कहने वाला सुल्तान था-
(a) बलबन
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(d) सिकंदर लोदी
Ans. अलाउद्दीन खिलजी
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [अलाउद्दीन खिलजी स्वयं को दूसरा सिकंदर ( सिकंदर-ए-सानी ) कहता था। यह खिलजी वंश का सबसे योग्य शासक था। इसने ‘यामिन-उल-खिलाफत – नासिरी – उल – मोमिनीन’ की उपाधि ग्रहण की थी।]
5. सल्तनत वंश की विशालतम स्थायी सेना, जिसका भुगतान सीधा राज्य द्वारा किया जाता था, बनाई थी-
(a) इल्तुतमिश ने
(b) अलाउद्दीन खिलजी ने
(c) मुहम्मद-बिन- तुगलक ने
(d) सिकंदर लोदी ने
Ans. अलाउद्दीन खिलजी ने
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [अलाउद्दीन खिलजी पहला ऐसा सुल्तान था जिसने अपनी सेना को नगद वेतन देना शुरू किया और एक विशाल स्थायी सेना का गठन किया, ताकि साम्राज्य की सुरक्षा और विस्तार मजबूती से किया जा सके।]
6. वह सुल्तान कौन था, जिसने खलीफा के अधिकार को मानने से इंकार कर दिया था ?
(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) गयासुद्दीन खिलजी
(c) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(d) कुतुबुद्दीन मुबारक
Ans. अलाउद्दीन खिलजी
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [अलाउद्दीन खिलजी का यह मानना था कि धर्म का राजनीति से कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए और वह अपनी स्वतंत्र नीति चलाता था, इसलिए उसने अपने शासनकाल में खलीफा के धार्मिक या राजनीतिक हस्तक्षेप और अधिकारों को स्वीकार करने से स्पष्ट इंकार कर दिया था।]
मध्यकालीन क्षेत्रीय राज्य
(Medieval Territorial States)
7. ‘विजयनगर राज्य’ की स्थापना किसने की थी ?
(a) तुलुव वंश ने
(b) संगम वंश ने
(c) सालुव वंश ने
(d) देवराय वंश ने
Ans. संगम वंश ने
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी। उन्होंने अपने पिता संगम के नाम पर इस राजवंश का नाम ‘संगम वंश’ रखा और विजयनगर राज्य की नींव डाली।]
8. कृष्णदेव राय ने कौन-सी पुस्तक लिखी थी ?
(a) मिताक्षरा
(b) राजतरंगिणी
(c) कर्पूर मंजरी
(d) अमुक्त माल्यद
Ans. अमुक्त माल्यद
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [विजयनगर के महान सम्राट कृष्णदेव राय ने तेलुगु भाषा में ‘अमुक्त माल्यद’ नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी। इसके अलावा उन्होंने संस्कृत भाषा में ‘जाम्बवती कल्याणम्’ नाटक की भी रचना की थी।]
9. मर्मर-वीथि से गोल गुम्बज का निर्माण किस शासक द्वारा किया गया था ?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) मुहम्मद आदिलशाह II
(c) फिरोज़ शाह I
(d) महमूद गवां
Ans. मुहम्मद आदिलशाह II
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [बीजापुर के सुल्तान मुहम्मद आदिलशाह द्वितीय द्वारा गोल गुंबज का निर्माण करवाया गया था। यह अपनी विशाल गुंबद और अद्भुत वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है।]
10. निम्नलिखित में से किसने बीदर में मदरसे का निर्माण कराया था ?
(a) इस्माइल शाह
(b) महमूद गवां
(c) अहमद शाह
(d) हसन गंगू
Ans. महमूद गवां
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [बहमनी साम्राज्य के प्रसिद्ध प्रधानमंत्री और वजीर महमूद गवां ने बीदर में उच्च शिक्षा के लिए एक भव्य मदरसे का निर्माण करवाया था, जिसमें एक विशाल पुस्तकालय भी था।]
मुगल काल
(Mughal Period)
11. भारत में प्रथम मुगल शासक कौन था ?
(a) बाबर
(b) बलबन
(c) उमर शेख
(d) हुमायूं
Ans. बाबर
[SSC MTS online 19.09.2017 shift-1]
Explanation: [जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर ने 1526 ई. में पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को पराजित करके भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी थी, और वह देश का प्रथम मुगल शासक बना।]
12. भारत में सबसे पहले तोपखाने का प्रयोग किसने किया था ?
(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) तैमूर
(c) शेरशाह सूरी
(d) बाबर
Ans. बाबर
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [बाबर ने भारत में युद्ध के दौरान पहली बार बड़े पैमाने पर तोपखाने (Artillery) और तुलुग्मा युद्ध नीति का प्रभावी प्रयोग पानीपत के प्रथम युद्ध (1526) में किया था।]
13. वह प्रसिद्ध जैन विद्वान कौन था, जिसका अकबर बहुत सम्मान करता था ?
(a) हेमचंद्र
(b) हरिविजय
(c) वस्तुपाल
(d) भद्रबाहु
Ans. हरिविजय
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [मुगल सम्राट अकबर जैन धर्म के प्रति आदर भाव रखता था और जैन आचार्य हरिग्विजय सूरी से बहुत प्रभावित था, जिन्हें उसने अपने दरबार में आमंत्रित कर सम्मानित किया था तथा ‘जगत्गुरु’ की उपाधि दी थी।]
14. निम्नलिखित में से कौन-सा एक फतेहपुर सीकरी में स्थित नहीं है ?
(a) पंचमहल
(b) मोती मस्जिद
(c) सलीम चिश्ती का मकबरा
(d) मरियम पैलेस
Ans. मोती मस्जिद
[SSC MTS off online 2008]
Explanation: [फतेहपुर सीकरी में पंचमहल, सलीम चिश्ती का मकबरा और मरियम पैलेस स्थित हैं, जबकि प्रसिद्ध ‘मोती मस्जिद’ का निर्माण आगरा के किले के भीतर शाहजहाँ द्वारा (तथा दिल्ली के लाल किले में औरंगजेब द्वारा) करवाया गया था।]
15. मुगल शासकों की दरबारी ( अदालती ) भाषा थी-
(a) अरबी
(b) उर्दू
(c) फारसी
(d) हिंदुस्तानी
Ans. फारसी
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [मुगल साम्राज्य के दौरान प्रशासनिक कार्यों, दस्तावेजों और राजदरबार की आधिकारिक भाषा फारसी थी, जिसे राजाटोडरमल के सुधारों के बाद से पूरी तरह अपनाया गया था।]
शेरशाह
(Shershah)
16. शेर खान ने हुमायूं को 1539 तथा 1540 में क्रमशः किन दो स्थानों पर पराजित किया था ?
(a) आगरा तथा दिल्ली
(b) मालवा तथा गोंदवाना
(c) चौसा तथा कन्नौज
(d) बेरार तथा चित्तौड़
Ans. (c) चौसा तथा कन्नौज
[SSC MTS (T-1) online 17.09.2017 shift-1]
Explanation: [शेर खां ने हुमायूं को 1539 ई. में चौसा तथा 1540 ई. में कन्नौज के युद्ध में पराजित किया था।]
17. निम्नलिखित में से किसके शासनकाल के दौरान भारत में 1 रुपये का सिक्का टकसालित (मिंट) किया गया था ?
(a) बाबर
(b) शेरशाह सूरी
(c) अकबर
(d) orangzeb (औरंगज़ेब)
Ans. (b) शेरशाह सूरी
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [शेरशाह सूरी के शासनकाल में भारत में 1 रुपये का सिक्का ढाला गया था। शेरशाह की मुद्रा व्यवस्था अत्यंत विकसित थी। उसने पुराने घिसे-पिटे सिक्कों के स्थान पर शुरू में चांदी का रुपया (180 ग्रेन) और तांबे का दाम (380 ग्रेन) चलाया। शेरशाह के समय में 23 टकसालें थीं। शेरशाह के सिक्कों पर शेरशाह का नाम और पद, अरबी या नागरी लिपि में अंकित होता था।]
मराठा
(Maratha)
18. शिवाजी के राज्य की राजधानी कहां थी ?
(a) पुणे
(b) करवार
(c) पुरंदर
(d) रायगढ़
Ans. (d) रायगढ़
[SSC MTS off online 2006]
Explanation: [छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की स्थापना के पश्चात रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया था, जहाँ उनका राज्याभिषेक भी सम्पन्न हुआ था।]
19. पेशवाओं का संस्थापक निम्नलिखित में से कौन था ?
(a) परशुराम त्र्यंबक
(b) रामचंद्र पंत
(c) बालाजी बाजीराव
(d) बालाजी विश्वनाथ
Ans. (d) बालाजी विश्वनाथ
[SSC MTS off online 2006]
Explanation:Explanation :- [मराठा राज्य में पेशवा व्यवस्था बालाजी विश्वनाथ के साथ ही शुरू हुई थी। इस प्रकार बालाजी विश्वनाथ को ही पेशवा व्यवस्था का संस्थापक माना जाता है।]
Click here for previous post 👇
SSC MTS MEDIEVAL HISTORY POST-01
