मध्यकालीन भारत
(Medieval India)
प्रारंभिक मध्यकाल
(Early Medieval)
1. सुल्तान महमूद कहां का शासक था ?
(a) पारस
(b) गजनी
(c) लाहौर
(d) अरब
Ans: (b) गजनी
[SSC CGL (T-1) online 19.08.2017 shift-3]
Explanation: [सुल्तान महमूद, जिसे महमूद गजनवी के नाम से जाना जाता है, गजनी (वर्तमान अफगानिस्तान) का शासक था। उसने भारत पर 17 बार आक्रमण किया था।]
2. तराइन का द्वितीय युद्ध ———— के बीच लड़ा गया था।
(a) सिकंदर तथा पोरस
(b) जयचंद तथा मुहम्मद गोरी
(c) अकबर तथा हेमू
(d) मुहम्मद गोरी तथा पृथ्वीराज चौहान
Ans: (d) मुहम्मद गोरी तथा पृथ्वीराज चौहान
[SSC CGL (T-1) online 09.08.2017 shift-3]
Explanation: [तराइन का द्वितीय युद्ध 1192 ई. में मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ा गया था, जिसमें पृथ्वीराज चौहान की पराजय हुई थी।]
सल्तनत काल
(Sultanate Period)
3. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार रखें-
तुगलक 2. लोदी 3. सैयद 4. इल्बारी 5. खिलजी
(a) 1,2,3,4,5
(b) 5,4,3,2,1
(c) 2,4,5,3,1
(d) 4,5,1,3,2
Ans: (d) 4, 5, 1, 3, 2
[SSC CGL 2010]
Explanation: [इल्बारी तुर्क (1210-1266 ई.), खिलजी वंश (1290-1320 ई.), तुगलक वंश (1320-1414 ई.), सैयद वंश (1414-1451 ई.), लोदी वंश (1451-1526 ई.).]
4. नियमित मुद्रा जारी करने वाला और दिल्ली को अपने साम्राज्य की राजधानी घोषित करने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) आलम शाह
(c) बलबन
(d) इल्तुतमिश
Ans: (d) इल्तुतमिश
[SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explanation: [इल्तुतमिश दिल्ली का पहला ऐसा सुल्तान था जिसने शुद्ध अरबी के सिक्के (चांदी का टका और तांबे का जीतल) चलाए और दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।]
5. निम्न में से किसको शक्तिशाली नोबलों के एक समूह ‘चिहालगानी’ के विनाश का श्रेय दिया गया था ?
(a) इल्तुतमिश
(b) रज़िया सुल्तान
(c) बलबन
(d) कुतुबुद्दीन ऐबक
Ans: (c) बलबन
[SSC CGL (Tier-1), 2012]
Explanation: [बलबन (1266-1287 ई.) ने इल्तुतमिश द्वारा स्थापित चालीस तुर्की सरदारों के दल (चिहालगानी) को समाप्त किया।]
6. भारत की प्रथम महिला शासक कौन थीं ?
(a) नूरजहां
(b) रज़िया सुल्तान
(c) रानी रूद्रमा देवी
(d) रानी दिद्दा
Ans: (b) रज़िया सुल्तान
[SSC CGL (T-1) online 12.08.2017 shift-2]
Explanation: [मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान (1236-40 ई.) थीं। व्यक्तिगत दृष्टि से उसने भारत में पहली बार स्त्री के संबंध में इस्लाम की परंपराओं का उल्लंघन किया और राजनीतिक दृष्टि से उसने राज्य की शक्ति को सरदारों अथवा सूबेदारों में विभाजित करने के स्थान पर सुल्तान के हाथों में केंद्रित करने पर बल दिया तथा इस प्रकार उसने इल्तुतमिश के संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न राजतंत्र के सिद्धांत का समर्थन किया, जो उस समय की परिस्थितियों में तुर्की राज्य के हित में था।]
7. निम्नलिखित में से, बलबन से लेकर गयासुद्दीन तुगलक तक, सभी सुल्तानों के संरक्षण का किसने उपभोग किया ?
(a) बदायूंनी
(b) जियाउद्दीन बरनी
(c) अमीर खुसरो
(d) इब्नबतूता
Ans: (c) अमीर खुसरो
[SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explanation: [अमीर खुसरो ने दिल्ली सल्तनत के शासक बलबन से लेकर गयासुद्दीन तुगलक तक सभी सुल्तानों का संरक्षण प्राप्त किया था। 1253 ई. में उत्तर प्रदेश के पटियाली कस्बे में जन्मे, अमीर खुसरो का मूल नाम अबुल हसन अमीर खुसरो था।]
8. ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाने वाला दिल्ली सुल्तान कौन था ?
(a) फिरोज़ तुगलक
(b) मुहम्मद तुगलक
(c) बलबन
(d) अलाउद्दीन खिलजी
Ans: (a) फिरोज़ तुगलक
[SSC CGL (Tier-1), 2014]
Explanation: [ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाने वाला दिल्ली का सुल्तान फिरोज़ तुगलक था। उसने हिंदुओं को ‘जिम्मी’ (इस्लाम स्वीकार न करने वाला) कहा। उल्लेखनीय है कि भारतीय उपमहाद्वीप में सर्वप्रथम जजिया कर लगाने का श्रेय मुहम्मद गोरी को है।]
9. भारत में तुगलक वंश के बाद कौन-सा वंश शासन में आता है ?
(a) गुप्त वंश
(b) खिलजी वंश
(c) मुगल वंश
(d) सैयद वंश
Ans: (d) सैयद वंश
[SSC CGL (T-1) online 05.08.2017 shift-1]
Explanation: [दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाला चौथा वंश ‘सैयद वंश’ था। इस वंश ने 1414 ई. से 1451 ई. तक शासन किया। उन्होंने ‘तुगलक वंश’ के बाद राज्य की स्थापना की।]
10. लोदी वंश का संस्थापक कौन था ?
(a) इब्राहिम लोदी
(b) दौलत खान लोदी
(c) बहलोल लोदी
(d) सिकंदर लोदी
Ans: (c) बहलोल लोदी
[SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explanation: [लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी (1451-1489 ई.) था। उसने सैयद वंश के अंतिम शासक अलाउद्दीन आलमशाह को अपदस्थ कर दिल्ली का सिंहासन प्राप्त किया था।]
सूफी और भक्ति आंदोलन
(Sufi and Bhakti Movement)
11. सूफी आंदोलन मूलतः कहां से प्रारंभ हुआ ?
(a) दिल्ली
(b) लाहौर
(c) काबुल
(d) फारस (पर्शिया)
Ans: (d) फारस (पर्शिया)
[SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explanation: [दसवीं शताब्दी के बाद परंपरागत रूढ़िवादी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए इस्लाम धर्म का रहस्यवादी आंदोलन सूफी आंदोलन के नाम से प्रसिद्ध है। इस आंदोलन का सूत्रपात फारस (पर्शिया) में हुआ था, जिसे वर्तमान में ईरान कहा जाता है।]
12. संस्थापकों (सूची-I) का भक्ति संप्रदायों (सूची-II) के साथ मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची I सूची II
(A) शंकरदेव 1. महानुभाव पंथ
(B) जगजीवन 2. अलखनामी
(C) लालगिन या लालबेग 3. सतनामी
(D) गोविंद प्रभु 4. एक-शरण-धर्म
कूट :
A B C D
(a) 4 3 2 1
(b) 4 2 1 3
(c) 1 4 3 2
(d) 1 2 4 3
Ans: (a) 4 3 2 1
[SSC CGL 2006]
Explanation: [सही सुमेलित हैं-
शंकरदेव – एक-शरण-धर्म
जगजीवन – सतनामी
लालगिन या लालबेग – अलखनामी
गोविंद प्रभु – महानुभाव पंथ]
13. सूफी संतों का मिलान सिलसिलों के साथ करें, जिनसे वे संबंधित थे। नीचे दिए गए कोड के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें-
सूची I सूची II
(A) शेख निज़ामुद्दीन औलिया 1. क़ादिरी
(B) बहाउद्दीन ज़कारिया 2. सुहरावर्दी
(C) मियां मीर 3. चिश्तिया
(D) अहमद सरहिंदी 4. नक्शबंदी
कूट :
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 3 2 1 4
(c) 4 3 2 1
(d) 1 4 2 3
Ans: (b) 3 2 1 4
[SSC CGL 2006]
Explanation: [सही सुमेलित हैं-
शेख निज़ामुद्दीन औलिया – चिश्तिया
बहाउद्दीन ज़कारिया – सुहरावर्दी
मियां मीर – क़ादिरी
अहमद सरहिंदी – नक्शबंदी]
14. शिवाजी के सम-सामयिक मराठा संत का नाम था-
(a) संत ज्ञानेश्वर
(b) नामदेव
(c) संत एकनाथ
(d) संत तुकाराम
Ans: (d) संत तुकाराम
[SSC CGL (Tier-1), 2012]
Explanation: [शिवाजी के सम-सामयिक मराठा संत तुकाराम एवं समर्थ गुरु रामदास थे। रामदास छत्रपति शिवाजी के गुरु थे।]
15. ऐनालेक्ट्स पवित्र ग्रंथ है-
(a) शिंतो धर्म का
(b) टाओवाद (टाओ धर्म) का
(c) कन्फ्यूशसवाद (कन्फ्यूशियन धर्म) का
(d) यहूदी (जूडा) धर्म का
Ans: (c) कन्फ्यूशसवाद (कन्फ्यूशियन धर्म) का
[SSC CGL (Tier-1), 2012]
Explanation: [ऐनालेक्ट्स, कन्फ्यूशसवाद (कन्फ्यूशियन धर्म) का पवित्र ग्रंथ है।]
मध्यकालीन क्षेत्रीय राज्य
(Medieval Territorial States)
16. 1420 ई. में विजयनगर साम्राज्य में आने वाले इटली के यात्री का नाम था ?
(a) एडोआर्डो बारबोसा
(b) निकोलो डि कोन्टी
(c) अब्दुर रज्जाक
(d) डोमिन्गोज़ पेस
Ans: (b) निकोलो डि कोन्टी
[SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explanation: [1420 ई. में विजयनगर साम्राज्य में आने वाला इटली का यात्री निकोलो डि कोन्टी था, जो देवराय प्रथम के शासनकाल में आया था।]
17. हम्पी के स्मारकों के समूह का निर्माण किसने किया ?
(a) हरिहर और बुक्का
(b) उडायन और शिशुनाग
(c) देववर्मन और वैन्य
(d) मारावर्मन और सिरमारा
Ans: (a) हरिहर और बुक्का
[SSC CGL (T-1) online 19.08.2017 shift-2]
Explanation: [हम्पी के खंडहर (वर्तमान उत्तरी कर्नाटक में अवस्थित) विजयनगर साम्राज्य की प्राचीन राजधानी का प्रतिनिधित्व करते हैं। विजयनगर काल में बने इस शहर में स्मारकों के समूह के निर्माण का श्रेय हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों को दिया जाता है।]
18. निम्नलिखित में से किस राजवंश ने बीजापुर में स्वतंत्र शासन की स्थापना की ?
(a) निजामशाही
(b) कुतुबशाही
(c) आदिलशाही
(d) इमादशाही
Ans: (c) आदिलशाही
[SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explanation: [यूसुफ आदिलशाही ने 1489 ई. में बीजापुर में आदिलशाही राजवंश की स्थापना की थी।]
19. चित्तौड़ का ‘कीर्ति स्तंभ’ किसने बनवाया था ?
(a) राणा प्रताप
(b) राणा कुम्भा
(c) राणा सांगा
(d) बप्पा रावल
Ans: (b) राणा कुम्भा
[SSC CGL 2008]
Explanation: [चित्तौड़गढ़ में प्रसिद्ध कीर्ति स्तंभ (या विजय स्तंभ) का निर्माण मेवाड़ के प्रतापी शासक राणा कुम्भा ने करवाया था।]
20. चित्तौड़गढ़ में विजय स्तंभ (टॉवर ऑफ विक्टरी) किसने बनवाया था ?
(a) महाराणा प्रताप
(b) राणा कुम्भा
(c) राणा सांगा
(d) कुंवर दुर्जन सिंह
Ans: (b) राणा कुम्भा
[SSC CGL (T-1) online 08.08.2017 shift-1]
Explanation: [चित्तौड़गढ़ में विजय स्तंभ का निर्माण राणा कुम्भा ने सारंगपुर के युद्ध में विजय के उपलक्ष्य में करवाया था।]
मुगल काल
(Mughal Period)
21. 1540 ई. में किस युद्ध के पश्चात हुमायूं को हिंदुस्तान से बाहर कर दिया गया था ?
(a) दौरा
(b) सूरजगढ़
(c) कन्नौज
(d) चौसा
Ans: (c) कन्नौज
[SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explanation: [चौसा का युद्ध (1539 ई.) में हुमायूं को पराजित करने के बाद शेर खां ने ‘शेरशाह’ की उपाधि धारण की, जबकि इसने 1540 ई. में हुमायूं को कन्नौज (बिलग्राम) के युद्ध में परास्त कर दिल्ली का सिंहासन प्राप्त किया। इसके पश्चात हुमायूं को विवश होकर निर्वासित की भांति इधर-उधर भटकना पड़ा। 22 जून, 1555 ई. को सरहिंद युद्ध की विजय ने हुमायूं को एक बार पुन: उसका खोया राज्य वापस दिला दिया।]
22. हुमायूं का मकबरा के वास्तुकार कौन थे ?
(a) लाहौरी के उस्ताद अहमद
(b) जार्ज विटेट
(c) मिरक मिर्जा घियाथ
(d) दाबुल के याकूत
Ans: (c) मिरक मिर्जा घियाथ
[SSC CGL (T-1) online 22.08.2017 shift-2]
Explanation: [दिल्ली में स्थित हुमायूं के मकबरे के मुख्य वास्तुकार फारसी वास्तुकार मिरक मिर्जा घियाथ थे।]
23. अकबर ————- वर्ष की आयु में सम्राट बना।
(a) 16
(b) 19
(c) 13
(d) 10
Ans: (c) 13
[SSC CGL (T-1) online 19.08.2017 shift-3]
Explanation: [हुमायूं की मृत्यु के समय अकबर पंजाब में सिकंदर सूर को समाप्त करने में संलिप्त था। उस अवसर पर बैरम खां उसके संरक्षक के रूप में कार्य कर रहा था। हुमायूं की मृत्यु की सूचना मिलने पर पंजाब में गुरुदासपुर जिले के निकट कलानौर नामक स्थान पर 14 फरवरी, 1556 को अकबर को मुगल बादशाह घोषित किया गया। उस समय अकबर की आयु लगभग 13 वर्ष 4 माह थी।]
24. बुलंद दरवाजा कहां स्थित है ?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) गुजरात
(c) उत्तर प्रदेश
(d) तमिलनाडु
Ans: (c) उत्तर प्रदेश
[SSC CGL (T-1) online 20.08.2017 shift-1]
Explanation: [बुलंद दरवाजा एक दर्शनीय स्मारक है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के निकट फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर है। अकबर द्वारा निर्मित यह स्मारक विश्व का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार है।]
25. अकबर अपना धार्मिक विचार-विमर्श कहां करता था ?
(a) जोधाबाई महल
(b) पंचमहल
(c) इबादत खाना
(d) बुलंद दरवाजा
Ans: (c) इबादत खाना
[SSC CGL (Tier-1), 2014]
Explanation: [अकबर की धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के परिणामस्वरूप फतेहपुर सीकरी में इबादत खाना की स्थापना (1575 ई.) की गई। इबादत खाने में उसकी धार्मिक परिचर्चाएं गुरुवार को सायंकाल होती थीं। 1578 ई. में उसने इबादत खाने को धर्म-संसद में परिवर्तित कर दिया। प्रारंभ में ये केवल मुसलमानों तक सीमित था, बाद में उसने इसे हिंदुओं, जैनियों, पारसियों तथा ईसाइयों के लिए भी खोल दिया।]
Click here for previous post 👇
