भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) SSC CHSL GA GK GS QUESTION P15
J. विविध (Miscellaneous)
- फ्रांस में ” आतंक के शासन” के दौरान निम्न में से किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ?
(a) मॉन्टेस्क्यू (b) वोल्टेअर (c) मरट (d) रॉबेसपियर
Ans. (d) रॉबेसपियर [SSC CHSL (10+2) 2013]
Explain:- [फ्रांस में “आतंक के शासन” की समयावधि 5 सितंबर, 1793 से 27 जुलाई, 1794 तक थी। इस अवधि में रॉबेसपियर जो कि एक वकील और राजनीतिज्ञ थे, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।] [SSC CHSL GA GK GS QUESTION P15]
- निम्न में से कौन-सा भारत के लिए चुनौती पैदा नहीं करता है ?
(a) संप्रदायवाद (b) प्रादेशिकता (c) समाजवाद (d) जातीयता
Ans. (c) समाजवाद [SSC CHSL (10+2) 2011]
Explain:- [संप्रदायवाद, प्रादेशिकता तथा जातीयता की भावनाएं भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के समक्ष उत्पन्न प्रमुख चुनौतियां हैं जबकि समाजवाद भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित है।]
- कौन-सा देश एक दलीय प्रणाली अपना रहा है ?
(a) मंगोलिया (b) स्पेन (c) चिली (d) चीन
Ans. (d) चीन [SSC CHSL (10+2) 2011]
Explain:- [चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के तहत एक दलीय शासन व्यवस्था है। चीन में एकात्मक शासन की व्यवस्था है जिसमें शासन की समस्त शक्तियां एक दल में निहित हैं। चीन में केवल एक राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी है।]
- लोकपाल का विचार लिया गया है-
(a) ब्रिटेन से (b) अमेरिका से (c) स्कैन्डिनेवियाई देशों से (d) फ्रांस से
Ans. (c) स्कैन्डिनेवियाई देशों से [SSC CHSL (10+2) 2011]
Explain:- [लोकपाल या ओम्बुड्समैन का विचार स्कैन्डिनेवियाई देशों से लिया गया है। ओम्बुड्समैन से तात्पर्य कार्यपालिका एवं विधायिका से स्वतंत्र ऐसी संस्था से है जो पर्यवेक्षक एजेंसी के रूप में नागरिकों के अधिकारों एवं हितों के संरक्षण हेतु कार्य करती है । आधुनिक काल में सर्वप्रथम ओम्बुड्समैन संस्था का गठन 1809 ई. में स्वीडन में किया गया था।]
- निम्नलिखित में से क्या स्वतंत्रता और स्वाधीनता में बाधक है ?
(a) केंद्रीकरण (b) विकेंद्रीकरण (c) निजीकरण (d) राष्ट्रीयकरण
Ans. (a) केंद्रीकरण [SSC CHSL (10+2) 2011]
Explain:- [संसाधनों का केंद्रीकरण लोकतंत्र में, स्वतंत्रता और स्वाधीनता में बाधक होता है।]
- लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है-
(a) आलोचना के अधिकार पर (b) एकत्र होने के अधिकार पर
(c) निजी स्वतंत्रता के अधिकार पर (d) संपत्ति के अधिकार पर
Ans. (a) आलोचना के अधिकार पर [SSC CHSL (10+2) 2011]
Explain:- [लोकतंत्र की सफलता मूलतः आलोचना के अधिकार पर निर्भर करती है। सफल लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक है कि सरकार पर नागरिक, समाज, प्रेस और मीडिया का दबाव बना रहे और इसके लिए आलोचना का अधिकार नितांत आवश्यक है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू भी आलोचना के अधिकार के समर्थक थे।]
- ‘सार्वजनिक पद का अधिकार’ है-
(a) नागरिक अधिकार (b) आर्थिक अधिकार (c) नैतिक अधिकार (d) राजनीतिक अधिकार
Ans. (d) राजनीतिक अधिकार [SSC CHSL (10+2) 2010]
- निम्नलिखित में से स्थायी संस्था कौन-सी है ?
(a) परिवार (b) राजनीतिक दल (c) रेड क्रॉस (d) यू.एन.ओ.
Ans. (a) परिवार [SSC CHSL (10+2) 2011]
- “मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है” यह कथन किसका है ?
(a) प्लेटो (b) अरस्तू (c) रूसो (d) लास्की
Ans. (b) अरस्तू [SSC CHSL (10+2) 2013]
Explain:- [” मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है”। यह कथन प्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तू का है।] [SSC CHSL GA GK GS QUESTION P15]
- लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास के लिए कौन-सा कारक आवश्यक है ?
(a) कृषि अर्थव्यवस्था (b) एक दलीय व्यवस्था (c) सशक्त सैन्य बल (d) व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान
Ans. (d) व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान [SSC CHSL (10+2) 2015]
Explain:- [लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास के लिए व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान आवश्यक है क्योंकि लोकतंत्र का अर्थ ही है जनता का शासन अब्राहम लिंकन के अनुसार, “लोकतंत्र जनता की, जनता के लिए, जनता द्वारा शासन है।” यदि लोकतंत्र में व्यक्तिगत | अधिकारों के प्रति सम्मान नहीं होगा तो लोकतंत्र का विकास संभव नहीं है।]
- कार्ल मार्क्स द्वारा लिखित है-
(a) एशियन ड्रामा (b) एम्मा (c) दास कैपिटल (d) गुड अर्थ
Ans. (c) दास कैपिटल [SSC CHSL (10+2) 2014]
Explain:- [‘दास कैपिटल’ कार्ल मार्क्स द्वारा लिखी गई है। मार्क्सवाद का पूरा परिचय दास कैपिटल में मिलता है।]
- जर्मनी में नाजीवाद की वकालत किसने की थी ?
(a) फेडरिक विलियम IV (b) विलियम III (c) एडोल्फ हिटलर (d) विस्मार्क
Ans. (c) एडोल्फ हिटलर [SSC CHSL (10+2) 2015]
Explain:- [एडोल्फ हिटलर ने जर्मन में नाजीवाद की वकालत की थी। वर्ष 1924-27 के मध्य में हिटलर की आत्मकथा (Mein Kampf) लिखी गई एवं प्रकाशित हुई। वर्ष 1920 में गोटफ्रींड फेडर (Gott friend Feder) ने नाजीवाद के मूल सिद्धांतों की व्याख्या की थी। वर्ष 1930 में अल्फ्रेड रोनबर्ग ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘दि मिथ ऑफ द ट्वेनटीथ सेंचुरी (The Myth ofthe Twntieth Century) में नाजीवाद के दर्शन की विवेचना की।] [SSC CHSL GA GK GS QUESTION P15]
- भारत के पड़ोसी देश भूटान में किस प्रकार की सरकार है ?
(a) संघीय गणराज्य (b) संविधानिक राजशाही (c) साम्यवादी (d) सैन्य तानाशाही
Ans. (b) संविधानिक राजशाही [SSC CHSL (T-1) online 17.09.2017 shift-1]
Explain:- [भूटान का राजप्रमुख राजा अर्थात द्रुक ग्यालपो (Druk Gyalpo) होता है, जो वर्तमान में जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक हैं। हालांकि यह पद वंशानुगत है लेकिन भूटान के संसद शोगडु द्वारा नियंत्रित है। राजा की कार्यकारी शक्तियां शोगडु के माध्यम से चुने गए मंत्रिपरिषद में निहित होती है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों का चुनाव राजा करता है और इनका कार्यकाल पांच वर्षों का होता है।]
- संविधान सभा ने राष्ट्रगान कब अपनाया ?
(a) 25 जनवरी, 1950 (b) 26 जनवरी, 1950 (c) 24 जनवरी, 1950 (d) 29 जनवरी, 1950
Ans. (c) 24 जनवरी, 1950 [SSC CHSL (10+2) 2014]
Explain:- [रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘जन-गण-मन’ को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकृति संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को प्रदान की थी।]
Click here for previous post 👉 SSC CHSL