bihar ssc biology previous year question

BIHAR SSC BIOLOGY PREVIOUS YEAR QUESTION

 BIOLOGY 

(जीव विज्ञान)

 

1. यूरो-II नार्म्स का संबंध किस क्षेत्र से है ?

(A) प्रदूषण नियंत्रण

(B) मुद्रा

(C) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

(D) खेल

Ans. (A) प्रदूषण नियंत्रण [BSSC, 16-05-2010]

Explain :- यूरो-II नार्म्स प्रदूषण नियंत्रण से सम्बन्धित है। भारत सरकार ने हाल ही में एक घोषणा में कहा कि वह संबंधित नए नियामक शीघ्र लागू करेगी। फिलहाल भारत में भारतीय मानक लागू है। जिनमें भारत स्टैण्डर्ड 1, 2, 3 है।

2. मानव शरीर में रक्त का थक्का किस विटामिन से जमता है ?

(A) विटामिन K

(B) विटामिन D

(C) विटामिन E

(D) विटामिन C

Ans. (A) विटामिन K [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- विटामिन K वसा में विलेय विटामिन है जो मानव द्वारा कुछ प्रकार के प्रोटीनों का संश्लेषण करने के लिए जरूरी होता है विटामिन K की कमी से रक्त का थक्का नहीं जमता है।

3. बी. सी. जी. का टीका नवजात शिशु को कितने दिन के भीतर लगना चाहिए ?

(A) 6 माह

(B) सात दिन

(C) जन्म के तुरन्त बाद

(D) 48 दिन

Ans. (B) सात दिन [BSSC, परीक्षा, 27-08-2006]

Explain :- बी.सी.जी. का टीका नवजात शिशु को 7 दिन के भीतर लगना चाहिए बग इंजेक्शन मूत्राशय कार्सिनोमा पुनरावृत्ति की कमी, तपेदिक की रोकथाम और अन्य स्थितियों के उपचार के लिए निर्देशित किया जाता है।

4. पादप कोशिका जन्तु कोशिका से किस प्रकार भिन्न होती है ?

(A) माइटोकॉण्ड्यिा

(B) कोशिका भित्ति

(C) जीव द्रव्य की उपस्थिति

(D) कोशिका केन्द्रक

Ans. (B) कोशिका भित्ति [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- जीवाणु और वनस्पति कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली के बाहर निर्जीव, पारगम्य तथा मोटी दीवार पाई जाती है उसे कोशिका भित्ति कहते हैं।

5. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में सम्पन्न होता है ?

(A) पैक्रियास

(B) बड़ी आँत

(C) छोटी आँत

(D) आमाशय

Ans. (C) छोटी आँत [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग छोटी आँत में संपन्न होता है पाचन की क्रिया भोजन के मुख में प्रवेश करने के साथ ही शुरू हो जाती है, जहाँ लार ग्रंथियों द्वारा इसके पाचन की शुरुआत हो जाती है। पाचन प्रक्रिया में 5 अवस्थाएँ आती हैं- (1) अन्तर्ग्रहण (2) पाचन (3) अवशोषण (4) स्वांगीकरण (5) मल परित्याग। अंत में पाचन की प्रक्रिया छोटी आँत में पूर्ण होती है तथा पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है। छोटी आँत से निम्न एंजाइम स्रावित होते हैं- इरेप्सिन, माल्टोस, सुक्रोज, लैक्टोज, लाइपेज।

6. मानव शरीर में क्रोमोसोम की संख्या कितनी होती है ?

(A) 23

(B) 46

(C) 42

(D) 44

Ans. (B) 46 [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- गुणसूत्र या क्रोमोसोम सभी वनस्पतियों व प्राणियों की कोशिकाओं में पाए जाने वाले तंतु रूपी धागे होते हैं। जो कि सभी आनुवंशिकी गुणों को निर्धारित व संचारित करते हैं। मानव में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है।

7. किस द्रव को एकत्रित होने पर मासपेशियाँ थकान का अनुभव करने लगती हैं ?

(A) लैक्टिक एसिड

(B) पाइरुविक एसिड

(C) बेंजोइक एसिड

(D) यूरिक एसिड

Ans. (A) लैक्टिक एसिड [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- लैक्टिक अम्ल विभिन्न जैव रासायनिक प्रक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने वाला एक रासायनिक यौगिक है। लैक्टिक अम्ल के एकत्रित होने पर माँसपेशियाँ थकान का अनुभव करने लगती हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन हॉर्मोन माना जाता है ?

(A) विटामिन A

(B) विटामिन C

(C) विटामिन B

(D) विटामिन D

Ans. (D) विटामिन D [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- विटामिन D को विटामिन हार्मोन भी माना जाता है। इसका रासायनिक नाम कैल्सिफेराल है। यह सूर्य के ताप से प्राप्त होता है। इसकी कमी से रिकेटस नामक रोग हो जाता है।

9. धाव का शीघ्रता से भरना हो जाता है, विटामिन –

(A) A से

(B) C से

(C) E से

(D) K से

Ans. * [BSSC, 29-12-2005]

Explain :- * घाव के शीघ्रता से भरने में विटामिन C (एस्कार्बिक एसिड) तथा विटामिन K (फिलोक्वीनोन) दोनों मददगार हैं। विटामिन K रक्त का धक्का बनाकर रक्त के स्राव को रोकने में मदद प्रदान करता है, वहीं विटामिन C की उचित मात्रा होने पर घाव शीघ्रता से भरता है।

10. संचित खाद्यान्न की क्षति के लिए निम्न लिखित में से कौन-सा कारक सर्वाधिक उत्तरदायी है ?

(A) अन्न में नमी की मात्रा

(B) पर्यावरणीय आर्द्रता

(C) पर्यावरणीय तापक्रम

(D) खाद्य पदार्थ का वायुकरण

Ans. (A) अन्न में नमी की मात्रा [BSSC, 29-12-2005]

Explain :- संचित खाद्यान में क्षति के लिए, अन्न में नमी की मात्रा जिम्मेदार है। अन्न में जल की कुछ मात्रा होती है। जिससे संचित खाद्य पदार्थों में श्वसन की मात्रा बढ़ जाती है, और संचित पदार्थ सड़ने लगते हैं।

11. त्वचा में अतिरिक्त रंजनक का उत्पादन उत्प्रेरित होता है, मुख्यतया –

(A) व्यायाम करने से

(B) विटामिनों के कारण

(C) पराबैंगनी किरणों से

(D) अवरक्त किरणों से

Ans. (B) विटामिनों के कारण [BSSC, 29-12-2005]

Explain :- त्वचा में अतिरिक्त रंजकक का उत्पादन उत्प्रेरित होता है मुख्यतया विटामिनों के कारण होता है।

12. टायफाइड के संक्रमण में बचाव का सर्वाधिक सुगम उपाय है –

(A) पीने के पानी को उबालकर पीना

(B) पर्याप्त मात्रा में ताजे फलों व सब्जियों को खाना

(C) टीकाकृत होना

(D) गर्म भोजन खाना

Ans. (C) टीकाकृत होना [BSSC, 29-12-2005]

Explain :- टायफाइड जीवन के लिए एक खतरनाक रोग है जो कि साल्मोनेला टायफोसा जीवाणु से होता है। इसे मियादी बुखार भी कहा जाता है। इसे एंटीबायोटिक दवाओं और टीकाकृत करके रोका जा सकता है।

13. पाँच वर्ष की आयु में किसी बच्चे को सामान्यतया होते हैं 一

(A) 16 दाँत

(B) 20 दाँत

(C) 24 दाँत

(D) 28 दाँत

Ans. (B) 20 दाँत [BSSC, 29-12-2005]

Explain :- पाँच वर्ष की अवस्था में किसी बच्चे को सामान्यतया 20 दाँत होते हैं और वयस्क व्यक्तियों में इनकी संख्या 16 जोड़ी अर्थात् 32 होती है। दाँत भोजन को चीरने, चबाने आदि के काम में आते हैं। इनका निर्माण ऊतकों से होता है ना कि हड्डियों से। मनुष्य को दो बार दाँत निकलते हैं। (a) दूध के दाँत (b) स्थायी दाँत ये चार प्रकार के होते हैं- (i) कृंतक-काटने वाले (ii) रदनक-फाड़ने वाले (iii) अग्रचवर्णक और (iv) चवर्णक- चबाने वाले।

14. निम्नलिखित में से किस पौधे में फूल नहीं होते ?

(A) कटहल

(B) गूलर

(C) ऑर्किड

(D) फर्न

Ans. (D) फर्न [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- फर्न एक अपुष्पक पौधा है इसको जड़, तना, पत्ती तीन-भागों में बाँटा जा सकता है यह बीजाणुधानियों से बीजाणु उत्पन्न करता है। इसी से नए पौधे की उत्पत्ति होती है।

15. पादपों में ———– होता है, जबकि पशुओं में यह नहीं होता है।

(A) स्टार्च

(B) सेलूलोज

(C) प्रोटीन

(D) वसा

Ans. (B) सेलूलोज [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- पादपों में सेलुलोज होता है पशुओं में यह नहीं होता है सेलुलोज एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (C6H10O5)n है यह एक बहुशर्करा है।

16. जल-प्रदूषण का कारण है –

(A) वाहित मल एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ

(B) औद्योगिक अपशिष्ट

(C) कृषि से निकलने वाले पदार्थ

(D) इनमें से सभी

Ans. (D) इनमें से सभी [BSSC, 21-08-2005]

Explain :- जल प्रदूषण का मुख्य कारण मानव या जानवरों की जैविक या फिर औद्योगिक क्रियाओं के फलस्वरूप पैदा हुए प्रदूषकों को बिना किसी समुचित उपचार के सीधे जलधाराओं में विसर्जित कर दिया जाना है।

17. रेशम कीट (Silkmoth) की किस अवस्था में रेशम प्राप्त होता है ?

(A) वयस्क

(B) अण्डा

(C) कोकून

(D) केटरपिलर

Ans. (D) केटरपिलर [BSSC, 21-08-2005]

Explain :- रेशम कीट कीट वर्ग का प्राणी है रेशम कीट एकललिंगी होता है अर्थात् नर और मादा कीट अलग-अलग होते हैं यह शहतूत के पत्तों को खाता है। केटरपिलर की अवस्था में रेशम कीट रेशम प्राप्त करता है।

18. प्राकृतिक मोती (Natural pearl) है –

(A) एक मोलस्क

(B) एक एनीलिड

(C) एक आर्थोपोडा

(D) एक इकाइनोडर्मेट

Ans. (A) एक मोलस्क [BSSC, 21-08-2005]

Explain :- मोती को प्राकृतिक रत्न या जवाहरत माना जाता है मोती एक कठोर पदार्थ है जो मुलायम ऊतकों वाले जीवों द्वारा पैदा किया जाता है। अच्छी गुणवत्ता वाले प्राकृतिक मोती प्राचीन काल से ही बहुत मूल्यवान रहे हैं। प्राकृतिक मोती प्राचीन मोलस्क है।

19. स्तनियों में स्टार्च का पाचन प्रारम्भ होता है –

(A) मुख से

(B) अमाशय से

(C) ग्रसनी से

(D) छोटा आँत से

Ans. (A) मुख से [BSSC, 21-08-2005]

Explain :- पाचन वह क्रिया है जिसमें भोजन को यांत्रिकीय और रासायनिक रूप से छोटे-छोटे घटकों में विभाजित कर दिया जाता है। स्तनपायी प्राणियों द्वारा भोजन को मुँह में लेकर उसे दाँतों से चबाने के दौरान लार ग्रंथियों से निकलने वाले लार में मौजूद रसायनों के साथ रासायनिक प्रक्रिया होने लगती है।

20. किसने खोज किया कि मलेरिया रोग मच्छर द्वारा संचारित (Transmit) होता है ?

(A) ग्रासी

(B) लेवरॉन

(C) लैन्सीसी

(D) रोनाल्ड रॉस

Ans. (D) रोनाल्ड रॉस [BSSC, 21-08-2005]

Explain :- मलेरिया रोग मच्छर द्वारा संचारित होता है इसकी खोज रोनाल्ड रॉस ने की। रोनाल्ड रॉस एक ब्रिटिश चिकित्सक तथा नोबेल पुरस्कार विजेता थे। 1902 के चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया उन्हें यह पुरस्कार मलेरिया के परजीवी प्लाज्मोडियम के जीवनचक्र के खोज के लिए दिया गया।

21. आम का खाने योग्य वाला भाग है –

(A) बाह्य भित्ति

(B) मध्य भित्ति

(C) अन्तः भित्ति

(D) भ्रूणपोष

Ans. (B) मध्य भित्ति [BSSC, 21-08-2005]

Explain :- आम एक प्रकार का रसीला फल होता है इसे भारत में फलों का राजा भी बोलते हैं इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है। आम का खाने वाला भाग मध्य भित्ति होता है।

22. नागफनी (Opuntia) के काँटे हैं, रूपान्तरित –

(A) तना

(B) जड़

(C) पत्ती

(D) पुष्प

Ans. (C) पत्ती [BSSC, 21-08-2005]

Explain :- नागफनी के काँटे रूपांतरित पत्ते होते हैं। यह शुष्क स्थान पर उगने वाला एक प्रमुख पौधा है। इसमें तने मांसल या पत्ती के सदृश्य होकर जल का संचयन करते हैं। यह एक बहुवर्षीय पौधा है।

23. निम्न में से कौन सी कृमि त्वचा को पार कर आँतों में प्रवेश कर जाती है ?

(A) अंकुश-कृमि

(B) फीता-कृमि

(C) धागा-कृमि

(D) दाद

Ans. (B) फीता-कृमि [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- फीता कृमि चपटे कृमि के एक वर्ग। इस वर्ग के सभी सदस्यों हालाँकि, वे आँतों में रहते हैं फीमा-कृति एक अभेरुदण्डी परजीवी है यह रीढ़धारी प्राणियों जैसे मानव के शरीर में अंत: परजीवी के रूप में निवास करती है।

24. एक सामान्य वयस्क पुरुष में होता है –

(A) 10 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून

(B) 14 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून

(C) 18 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून

(D) 24 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून

Ans. (B) 14 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- एक सामान्य वयस्क पुरुष में 14 ग्राम हीमोग्लोबिन/100 ग्राम खून होता है। रक्त मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण भाग और तरल संयोजी ऊतक है। यह रक्त वाहिनियों के अन्दर विभिन्न अंगों में नियमित रूप से गतिशील रहता है।

25. आहार नाल सामान्यतया बड़ा होता है –

(A) मांसाहारियों में

(B) शाकाहारियों में

(C) सर्वाहारियों में

(D) कीटभक्षियों में

Ans. (A) मांसाहारियों में [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- आहार नाल सामान्यतः मांसाहारियों में बड़ा होता है। मानव का आहार नाल 25 से 30 फुट लंबी नाल है। जो मुँह से लेकर मलाशय या गुदे के अंत तक विस्तृत है।

26. गाय के दूध का पीला रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है ?

(A) रेटिनॉल

(B) कैरोटीन

(C) राइबोफ्लेविन

(D) थियामिन

Ans. (B) कैरोटीन [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- गाय के दूध का पीला रंग कैरोटीन की उपस्थिति के कारण होता है।

27. बीजों को अच्छी तरह परिरक्षित रखा जा सकता है –

(A) ठंडे एवं शुष्क अवस्था में

(B) ठंडे एवं नम अबस्था में

(C) गर्म एवं शुष्क अवस्था में

(D) गर्म एवं नम अवस्था में

Ans. (A) ठंडे एवं शुष्क अवस्था में [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- बीज पौधे का जनक होता है बीजों को जमीन में रोपने तथा उपयुक्त मौसमी दशा उपलब्ध कराने से अंकुर बनते हैं तथा पेड़-पौधों में विकसित होता है। बीज को सुरक्षित रखने के लिए ठंडे एवं शुष्क अवस्था में रखा जाता है।

28. हार्मोन उपयोगी हैं –

(A) उपापचयी प्रक्रिया हेतु

(B) पाचन एवं पुनरुत्पादन हेतु

(C) ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए

(D) बीमारियों से बचाव हेतु

Ans. (A) उपापचयी प्रक्रिया हेतु [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- हार्मोन जटिल कार्बनिक पदार्थ है जो सजीवों में होने वाली विभिन्न जैव-रासायनिक क्रियाओं, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन आदि का नियमन तथा नियंत्रण करता है। हार्मोन उपापचयी प्रक्रिया हेतु उपयोगी होता है।

29. एक वयस्क के शरीर में रक्त की मात्रा होती है –

(A) 3-4 लीटर

(B) 4-5 लीटर

(C) 5-6 लीटर

(D) 6-7 लीटर

Ans. (B) 4-5 लीटर [BSSC, 01-05-2005]

Explain :- एक वयस्क के शरीर में रक्त की मात्रा 4 से 5 लीटर होनी चाहिए।

30. किस पेड़ से हम कुनैन प्राप्त करते हैं ?

(A) युकेलिप्टस

(B) सिनकोना

(C) नीम

(D) आम

Ans. (B) सिनकोना [BSSC, 19-08-2007]

Explain :- सिनकोना एक सदाबहार पादप है जो झाड़ी अथवा ऊँचे वृक्ष के रूप में उपजता है। इसकी छाल से कुनैन नामक औषधि प्राप्त की जाती है।

31. हैजा का क्या कारण है ?

(A) जीवाणु

(B) विषाणु

(C) फफूँद

(D) शैवाल

Ans. (A) जीवाणु [BSSC, 19-08-2007]

Explain :- हैजा जिसे एशियाई महामारी के रूप में भी जाना जाता है हैजा का कारण जीवाणु हैं। वाइब्रियो कोलेरी नामक जीवाणु के उत्पन्न करने वाले उपभेदों के कारण होता है।

32. मानव शरीर के किस अंग में यूरिया (Urea) का निर्माण होता है ?

(A) यकृत

(B) वृहद् अस्थि

(C) अग्न्याशय

(D) प्लीहा (स्पलीन)

Ans. (A) यकृत [BSSC, 19-08-2007]

Explain :- मानव शरीर के लीवर में यूरिया का निर्माण होता है। लीवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है।

33. कौन-सा विटामिन दूध में नहीं पाया जाता है ?

(A) विटामिन A

(B) विटामिन C

(C) विटामिन D

(D) विटामिन B

Ans. (B) विटामिन C [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- दूध में विटामिन C नहीं पाया जाता हैं विटामिन C एक एस्कर्बिक अम्ल मानव एवं विभिन्न अन्य पशु प्रजातियों के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है।

34. मानव कोशिका में कितने क्रोमोसोम होते हैं ?

(A) 44

(B) 48

(C) 46

(D) 23

Ans. (C) 46 [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- गुणसूत्र या क्रोमोसोम सभी वनस्पतियों व प्राणियों की कोशिकाओं में पाए जाने वाले तंतु रूपी पिंड होते हैं। मानव कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है।

35. सूर्य की किरणों से कौन सा विटामिन प्राप्त होता है ?

(A) विटामिन A

(B) विटामिन C

(C) विटामिन D

(D) विटामिन B

Ans. (C) विटामिन D [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- विटामिन-डी वसा-घुलनशील प्रो हार्मोन का एक समूह होता है। सूर्य कि किरणों से हमें विटामिन-डी प्राप्त होता है।

36. निम्न में से कौन सा रोग वंशानुगत होता है ?

(A) स्कर्वी

(B) रिकेट्स

(C) वर्षांधता

(D) रतौंधी

Ans. (C) वर्षांधता [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- वर्णान्धता एक आनुवंशिक रोग है, इसमें व्यक्ति को लाल तथा हरे रंग में अंतर नहीं पता चल पाता। इस रोग की वाहक स्त्रियाँ होती हैं, तथा इस रोग से मुख्यतः पुरुष ही प्रभावित होते हैं, स्त्रियों में यह नहीं होता। अन्य- स्कर्वी- Vitamin C की कमी से, रिकेट्स-D की कमी से तथा रतौंधी विटामिन A की कमी से होने वाले रोग है।

37. जेनर ने किस रोग का टीका सर्वप्रथम बनाया था –

(A) चेचक

(B) कॉलरा

(C) तपेदिक

(D) पोलियो

Ans. (A) चेचक [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- एडवर्ड जेनर अंग्रेज कार्य चिकित्सक तथा चेचक के टीके के आविष्कारक थे जेनर को अक्सर ‘इम्युनोलॉजी’ का पिता कहा जाता है।

38. हल्दी पौधे के किस भाग से प्राप्त की जाती है ?

(A) जड़

(B) तना

(C) फल

(D) बीज

Ans. (B) तना [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- हल्दी भारतीय वनस्पति है इसका पौधा 5-6 फुट तक का होता है। हल्दी पौधे के तने वाले भाग से प्राप्त होती है। 

39. AIDS रोग किसके द्वारा फैलता है ?

(A) बैक्टीरिया

(B) कवक

(C) वाइरस

(D) प्रोटोजोआ

Ans. (C) वाइरस [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- AIOSQ (Acquired Immuno Deficiency Syndrome) एक विषाणुजनित रोग है। यह रोग HIV नामक वायरस से होता है। इसका संक्रमण- लैंगिक संबंध, संक्रमित रक्त और सुई, संक्रमित माता के भ्रूण से होता है। इसका पहला मरीज 1981 में कैलिफोर्निया (USA) में पाया गया था। ELISA, ओर्रामोर, डिपस्टीक आदि इसके परीक्षण की विधियाँ हैं।

40. पाचन के रसों में निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल पाया जाता है ?

(A) लैक्टिक अम्ल

(B) टैनिक अम्ल

(C) अमीनो अम्ल

(D) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

Ans. (D) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल [BSSC, 19-08-2007]

Explain :- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक प्रमुख अकार्बनिक अम्ल है पाचन के रसों में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पाया जाता है।

41. मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम क्या होता है ?

(A) 1350

(B) 1230

(C) 1100

(D) 1500

Ans. (A) 1350 [BSSC, 19-08-2007]

Explain :- मानव का मस्तिष्क 1400 ग्राम का होता है।

42. मानव शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति किसके माध्यम से होती है ?

(A) लाल रक्त कोशिकाओं से

(B) सफेद रक्त कोशिकाओं से

(C) प्लाज्मा से

(D) ब्लड प्लेटलेट्स सेल से

Ans. (A) लाल रक्त कोशिकाओं से [BSSC, 27-08-2006]

Explain :- लाल रक्त कोशिका रक्त की सबसे अधिक कोशिका है यह रीढ़धारी प्राणियों के श्वसन अंगों से ऑक्सीजन लेकर उसे शरीर के विभिन्न अंगों की कोशिकाओं तक पहुँचाने का सबसे सहज और व्याप्त माध्यम है।

43. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है –

(A) लीवर

(B) अग्न्याशय

(C) स्ट्रेपी

(D) अमाशय

Ans. (A) लीवर [BSSC , 28-05-2007]

Explain :- यकृत या लीवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है जो पित्त का निर्माण करती है। पित्त, यकृत वाहिनी उपतंत्र तथा पित्त-वाहिनी द्वारा ग्रहणी तथा पित्ताशय में चला जाता है।

44. ग्रीन हाउस किस पदार्थ का बना होता है ?

(A) लकड़ी

(B) ईंट व सीमेन्ट

(C) कांच

(D) लोहा

Ans. (C) कांच [BSSC, 28-05-2007]

  हरित गृह या ग्रीन हाउस इसे ग्लास हाउस भी कहा जाता है जहाँ पौधे उगाए जाते हैं। ग्रीन हाउस विभिन्न तरह की आवरण सामग्रियों जैसे काँच या प्लास्टिक की छत और अक्सर काँच या प्लास्टिक की दीवारों के साथ बनी एक संरचना है।

45. शरीर के किस भाग में पित्त का निर्माण होता है ?

(A) यकृत

(B) तिल्ली

(C) पित्ताशय की थैली

(D) पैंक्रियाज

Ans. (A) यकृत [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। जो पित्त का निर्माण करती है। पित्त, यकृती वाहिनी उपतंत्र तथा पित्तवाहिनी द्वारा ग्रहणी तथा पित्ताशय में चला जाता है।

46. मियादी बुखार (Typhoid) में शरीर का मुख्य रूप से प्रभावित होने वाला अंग है –

(A) फेफड़ा

(B) तिल्ली

(C) लीवर (यकृत)

(D) आँत

Ans. (D) आँत [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- टॉइफाइड से प्रभावित होने वाला शरीर का मुख्य अंग आँत है। यह एक जीवाणुजनित हरोग है, जो संक्रमण से फैलता है। इसका वाहक साल्मोनेला टाइफी जीवाणु है। इसकी पहचान के लिए विडाल टेस्ट किया जाता है। यह दूषित जल, या खाने से फैलता है। इसका प्रमुख लक्षण तेज बुखार, भूख का कम होना, शरीर में दर्द होना, कमजोरी तथा उल्टी होना आदि है।

47. शरीर में रुधिर का भण्डार है – 

(A) तिल्ली

(B) अस्थि-मज्जा

(C) हृदय

(D) यकृत

Ans. (A) तिल्ली [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- प्लीहा या तिल्ली एक अंग है जो सभी रीढ़धारी प्राणियों में पाया जाता है मानव में तिल्ली पेट में स्थित रहता है। यह पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने का कार्य करता है तथा रक्त का संचित भंडार भी है। यह रोग निरोधक तंत्र का एक भाग है।

48. मानव शरीर में प्रति मिनट हृदय की धड़कन होती है –

(A) 55-65 बार

(B) 70-72 बार

(C) 90-100 बार

(D) 100-120 बार

Ans. (B) 70-72 बार [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- मानव शरीर में 70-72 बार प्रति मिनट हृदय की धड़कन धड़कती है।

49. मनुष्य के शरीर में कुल हड्डियों की संख्या होती है –

(A) 200

(B) 206

(C) 175

(D) 106

Ans. (B) 206 [BSSC, 28-05-2007]

Explain :- एक वयस्क मनुष्य में 206 हड्डियाँ होती है किंतु जब शिशु जन्म लेता हैं उस उक्त 229 हड्डियाँ होती है जोकि धीरे-धीरे बड़ी होने पर कम होकर 206 पर आ जाती है।

50. एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप कितना होता है ?

(A) 100/50

(B) 120/80

(C) 150/100

(D) 80/100

Ans. (B) 120/80 [BSSC, 27-08-2000]

Explain :- रक्तचाप रक्त वाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गए दबाव को कहते हैं एक स्वस्थ का सामान्य रक्तचाप 120/80 होना चाहिए। रक्तचाप को मापने वाले यंत्र को रक्त स्फीग्नोमैनोमीटर कहते हैं।

 

BIOLOGY PREVIOUS QUESTION P5

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *