ssc-chsl-ga-gk-previous-year-question-p7

SSC CHSL GK/GA – Modern History Practice Set 01

 आधुनिक इतिहास

(Modern History) 

 

 युरोपियन कंपनियां

(European Companies)

1. अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता में निर्मित दुर्ग का नाम क्या है ?

(a) फोर्ट सेंट डेविड
(b) फोर्ट सेंट एंड्रयू
(c) फोर्ट विलियम
(d) फोर्ट विक्टोरिया

Ans: (c) फोर्ट विलियम

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में हुगली नदी के तट पर निर्मित इस दुर्ग का नाम फोर्ट विलियम था, जिसका नाम इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था।]

2. भारत में डच का सबसे प्रारंभिक उपनिवेश कहां था ?

(a) मसूलीपट्टनम
(b) पुलीकट
(c) सूरत
(d) अहमदाबाद

Ans: (a) मसूलीपट्टनम

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [भारत में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपना सबसे पहला और प्रारंभिक कारखाना वर्ष 1605 में आंध्र प्रदेश के मसूलीपट्टनम में स्थापित किया था।]

3. गुजरात का शासक बहादुर शाह किसके साथ हुई संघर्ष में मारा गया ?

(a) डच
(b) अंग्रेज
(c) पुर्तगाली
(d) फ्रेंच

Ans: (c) पुर्तगाली

[SSC CHSL (T-1) online 04.03.2018 shift-1]

Explanation: [गुजरात का शासक बहादुर शाह 1537 ई. में गुजरात बंदरगाह के समीप जहाज का निरीक्षण करते समय पुर्तगालियों द्वारा मारा गया।]

 क्षेत्रीय राज्य

(Regional State)

4. अकाल तख्त का निर्माण किया था-

(a) गुरु रामदास ने
(b) गुरु तेग बहादुर ने
(c) गुरु हरगोविंद ने
(d) गुरु नानक ने

Ans: (c) गुरु हरगोविंद ने

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरगोविंद ने अकाल तख्त की स्थापना की थी तथा उन्होंने सिखों को एक लड़ाकू जाति में परिवर्तित किया। उन्होंने अमृतसर की रक्षा हेतु लौहगढ़ किले का निर्माण भी कराया था।]

5. गुरु नानक देव (सिख धर्म के प्रवर्तक) का जन्म कहां हुआ था ?

(a) अमृतसर
(b) आनंदपुर साहिब
(c) तलवंडी
(d) पटना साहिब

Ans: (c) तलवंडी

[SSC CHSL (T-1) online 08.03.2018 shift-1]

Explanation: [सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ई. में रावी नदी के तट पर स्थित तलवंडी (वर्तमान ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था।]

6. सिक्खों का अंतिम गुरु निम्न में से कौन था ?

(a) गुरु अर्जुन देव
(b) गुरु तेग बहादुर
(c) गुरु गोविंद सिंह
(d) गुरु अंगद देव

Ans: (c) गुरु गोविंद सिंह

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु ‘गुरु गोविंद सिंह’ थे। इनको गुरुपद 1675 ई. में प्राप्त हुआ था जिस पर ये अपनी मृत्यु (1708 ई.) तक बने रहे।]

7. रणजीत सिंह को राजा की उपाधि किसने दी थी ?

(a) दीवान शाह
(b) लॉर्ड लेक
(c) जमानशाह
(d) कश्मीर के राजा

Ans: (c) जमानशाह

[SSC CHSL (T-1) online 11.03.2018 shift-1]

Explanation: [अफ़गान शासक जमानशाह ने महाराजा रणजीत सिंह को लाहौर पर अधिकार करने के बाद ‘राजा’ की उपाधि प्रदान की थी और उन्हें लाहौर का गवर्नर नियुक्त किया था।]

8. ब्लैक-होल त्रासदी कहां घटी थी ?

(a) कलकत्ता
(b) मुर्शिदाबाद
(c) ढाका
(d) मुंगेर

Ans: (a) कलकत्ता

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [ब्लैक होल त्रासदी 20 जून, 1756 को कलकत्ता में घटित हुई थी।]

9. प्लासी की लड़ाई किसके बीच लड़ी गई थी ?

(a) मीर जाफर और रॉबर्ट क्लाइव
(b) मीर कासिम और रॉबर्ट क्लाइव
(c) सिराजुद्दौला और रॉबर्ट क्लाइव
(d) दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं

Ans: (c) सिराजुद्दौला और रॉबर्ट क्लाइव

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [प्लासी की लड़ाई (23 जून, 1757) बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला व बंगाल के गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव के बीच लड़ी गई थी। मीर जाफर के विश्वासघात के कारण नवाब की हार हुई, और बंगाल का अगला नवाब मीर जाफर को बनाया गया।]

10. निम्न में से किस युद्ध से भारत में फ्रांसीसियों के भाग्य का निर्णय हुआ था ?

(a) वांडीवाश की लड़ाई
(b) प्रथम कर्नाटक युद्ध
(c) बक्सर की लड़ाई
(d) प्लासी की लड़ाई

Ans: (a) वांडीवाश की लड़ाई

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [वर्ष 1760 में लड़े गए वांडीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को निर्णायक रूप से पराजित किया, जिससे भारत में फ्रांसीसी साम्राज्य के भाग्य और उनके राजनीतिक प्रभाव का अंत हो गया।]

 सांस्कृतिक और सामाजिक सुधार आंदोलन

(Cultural and social reform movement)

11. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की ?

(a) विवेकानंद
(b) रामकृष्ण
(c) एम. जी. रानाडे
(d) केशव चंद्र सेन

Ans: (a) विवेकानंद

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस की स्मृति में वर्ष 1897 में कलकत्ता के पास बेलूर मठ में ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना की थी।]

12. ‘प्रार्थना समाज’ का संस्थापक कौन था ?

(a) रामकृष्ण परमहंस
(b) स्वामी विवेकानंद
(c) आत्माराम पांडुरंग
(d) दयानंद सरस्वती

Ans: (c) आत्माराम पांडुरंग

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [1867 ई. में केशव चंद्र सेन की प्रेरणा से बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। इसके प्रमुख संस्थापक डॉ. आत्माराम पांडुरंग एवं महादेव गोविंद रानाडे थे। प्रार्थना समाज का प्रमुख उद्देश्य जाति-पाति का विरोध, पुरुषों तथा स्त्रियों की विवाह की आयु में वृद्धि, विधवा विवाह, स्त्री शिक्षा आदि था।]

13. सत्य शोधक सभा के संस्थापक महाराष्ट्र में कौन थे ?

(a) डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर
(b) डॉ. आत्माराम पांडुरंग
(c) गोपाल बाबा वाला
(d) ज्योतिबा फुले

Ans: (d) ज्योतिबा फुले

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [सत्य शोधक समाज की स्थापना 1873 ई. में ज्योतिबा फुले ने की थी। जिसमें मानव अधिकारों एवं जाति प्रथा के उन्मूलन पर बल दिया गया। इन्होंने अपनी पुस्तक ‘गुलामगीरी’ एवं अपने संगठन ‘सत्यशोधक समाज’ के द्वारा पाखंडियों एवं उनके अवसरवादी धर्म ग्रंथों से निम्न जातियों की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।]

 उपनाम, कथन और पुस्तकें

(Nicknames, Narratives and Books)

14. किसे ‘भारतीय बिस्मार्क’ के रूप में जाना जाता है ?

(a) वल्लभभाई पटेल
(b) सुभाषचंद्र बोस
(c) भगत सिंह
(d) बाल गंगाधर तिलक

Ans: (a) वल्लभभाई पटेल

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [जिस प्रकार ऑटो वॉन बिस्मार्क ने जर्मनी का एकीकरण किया था, उसी प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत की रियासत का एकीकरण किया, इसलिए उन्हें ‘भारतीय बिस्मार्क’ कहा जाता है।]

15. भारत का दादा (ग्रैंड ओल्ड मैन) किसे कहा जाता है ?

(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) महात्मा गांधी
(c) गोपाल कृष्ण गोखले
(d) दादाभाई नौरोजी

Ans: (d) दादाभाई नौरोजी

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [दादाभाई नौरोजी को उनके महान राष्ट्रहित कार्यों और वरिष्ठता के कारण भारत का ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ (Grand Old Man of India) कहा जाता है।]

16. भारत के सम्मानीय बुजुर्ग (दादाजी) के नाम से कौन विख्यात है ?

(a) दादाभाई नौरोजी
(b) मदन मोहन मालवीय
(c) महादेव गोविंद रानाडे
(d) सुरेंद्रनाथ बनर्जी

Ans: (a) दादाभाई नौरोजी

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [दादाभाई नौरोजी को भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रारंभिक दौर के सबसे सम्मानित और वरिष्ठ नेता के रूप में ‘दादाजी’ या ग्रैंड ओल्ड मैन के रूप में जाना जाता है।]

17. गांधी को माना जाता है-

(a) दार्शनिक अराजकतावादी
(b) मूल अराजकतावादी
(c) मार्क्सवादी
(d) फ़ेबियनवादी

Ans: (a) दार्शनिक अराजकतावादी

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [गांधीजी को एक दार्शनिक अराजकतावादी माना जाता है क्योंकि वे राज्य विहीन लोकतंत्र को अपना आदर्श मानते थे। उनका कहना था कि इस प्रकार के राज्य में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं अपना शासक है। उनके आदर्श राज्य में राजनीतिक शक्ति नहीं होगी, क्योंकि राज्य ही नहीं होगा। वे चाहते थे कि जो सुधार हो सब भीतर से हो, न कि किसी बाहरी शक्ति द्वारा।]

18. निम्न में से किस समाचार-पत्र का संपादन गांधीजी ने किया था ?

(a) नवजीवन
(b) गुजरात टाइम्स
(c) मराठा
(d) जनसत्ता

Ans: (a) नवजीवन

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [गांधीजी ने नवजीवन पत्र का संपादन किया था। इसका प्रकाशन वर्ष 1919 से 1931 तक अहमदाबाद से हिंदी और गुजराती में होता था। इंडियन ओपिनियन, हरिजन, यंग इंडिया महात्मा गांधी द्वारा प्रारंभ किए गए अन्य समाचार-पत्र थे।]

 क्रांतिकारी गतिविधियां

(Revolutionary Activities)

19. निम्न में से कौन-सा उपन्यास, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था ?

(a) परीक्षा गुरु
(b) आनंद मठ
(c) रंगभूमि
(d) पद्मराग

Ans: (b) आनंद मठ

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित उपन्यास ‘आनंदमठ’ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के लिए देशभक्ति और प्रेरणा का एक प्रमुख स्रोत बना था, जिसमें संन्यासी विद्रोह का वर्णन है।]

20. अपने उपन्यास ‘आनंद मठ’ में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा बंगाल में किस विद्रोह का विशेष उल्लेख किया गया ?

(a) चौर विद्रोह
(b) संन्यासी विद्रोह
(c) कोल विद्रोह
(d) संथाल विद्रोह

Ans: (b) संन्यासी विद्रोह

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [बंकिम चंद्र चटर्जी का उपन्यास ‘आनंद मठ’ बंगाली देशभक्ति की बाइबिल कहा जाता है। इसका कथानक 1763 से 1800 ई. तक हुए संन्यासी विद्रोह पर आधारित है। हमारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ इसी ग्रंथ में संकलित है।]

21. अरविंद को किस मामले में गिरफ्तार किया गया था ?

(a) अलीपुर बम मामला
(b) कोल्हापुर बम मामला
(c) लाहौर षड्यंत्र मामला
(d) काकोरी मामला

Ans: (a) अलीपुर बम मामला

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [अरविंद घोष को वर्ष 1908 में अनुशीलन समिति के सदस्यों के साथ अलीपुर बम मामले में गिरफ्तार किया गया था।]

22. लाहौर षड्यंत्र मामला किसके विरुद्ध रजिस्टर किया गया ?

(a) वी.डी. सावरकर
(b) भगत सिंह
(c) चंद्रशेखर आजाद
(d) अरविंद घोष

Ans: (b) भगत सिंह

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च, 1931 को वर्ष 1928 में लाहौर षड्यंत्र मामले में सॉण्डर्स की हत्या के कृत्य के लिए फांसी दी गई थी।]

23. यू. एस. ए. में सैनफ्रांसिस्को में ‘गदर पार्टी’ का संस्थापन किसने किया था ?

(a) लाला हरदयाल
(b) लाला लाजपत राय
(c) अजीत सिंह
(d) बिपिन चंद्र पाल

Ans: (a) लाला हरदयाल

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [वर्ष 1913 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में लाला हरदयाल और सोहन सिंह भकना ने मिलकर ‘गदर पार्टी’ की स्थापना की थी जिसका उद्देश्य भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराना था।]

 1857 की क्रांति

(Revolution of 1857)

24. 1857 का विद्रोह निम्न स्थानों पर हुआ था उनका सही क्रम बताइए-
(1) झांसी (2) मेरठ (3) दिल्ली (4) बैरकपुर

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 1, 2, 4, 3
(c) 2, 3, 4, 1
(d) 4, 2, 3, 1

Ans: (d) 4, 2, 3, 1

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [1857 का विद्रोह सर्वप्रथम 29 मार्च, 1857 को बैरकपुर में (मंगल पांडे द्वारा) हुआ था। 10 मई, 1857 को मेरठ में विद्रोह हुआ और 12 मई, 1857 को मेरठ के विद्रोही सैनिकों ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया तथा जून, 1857 में झांसी में विद्रोह हुआ।]

25. निम्न में से किसने, अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 के संघर्ष में भाग नहीं लिया था ?

(a) तात्या टोपे
(b) टीपू सुल्तान
(c) रानी लक्ष्मीबाई
(d) नाना साहिब

Ans: (b) टीपू सुल्तान

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 के संघर्ष में टीपू सुल्तान ने भाग नहीं लिया था। वह मैसूर का शासक था तथा चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799 ई.) में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था।]

 

Click here for previous post 👇

SSC CHSL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P6

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *