मध्यकालीन भारत
(Medieval India)
प्रारंभिक मध्यकाल
(Early Medieval)
1. किस लड़ाई ने मुहम्मद गोरी के लिए दिल्ली क्षेत्र खोल दिया ?
(a) तराइन की पहली लड़ाई
(b) तराइन की दूसरी लड़ाई
(c) खानवा की लड़ाई
(d) पानीपत की पहली लड़ाई
Ans: (b) तराइन की दूसरी लड़ाई
[SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [1192 ई. में लड़े गए तराइन के द्वितीय युद्ध ने मुहम्मद गोरी के लिए दिल्ली क्षेत्र खोल दिया। इस युद्ध में मुहम्मद गोरी ने इस क्षेत्र पर शासन करने वाले पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया।]
2. निम्नलिखित में से किसका मिलान सही किया गया है ?
व्यक्ति घटना
सुल्तान महमूद – सोमनाथ को लूटना
मुहम्मद गोरी – सिंध पर विजय
अलाउद्दीन खिलजी – बंगाल में विद्रोह
मुहम्मद-बिन-तुगलक – चंगेज खान का आक्रमण
(a) 1 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 1
(d) 2 और 4
Ans: केवल 1
[SSC CHSL (10+2) 2011, SSC Tax Asst. 2009]
Explanation: [सुल्तान महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ की लूट की गई थी। अन्य सभी विकल्पों का सुमेलन सही नहीं है। अतः अभीष्ट विकल्प (c) होगा]
सल्तनत काल
(Sultanate Period)
3. दिल्ली सुल्तान का शासन कब प्रारंभ हुआ ?
(a) 1106 ईसवी
(b) 1206 ईसवी
(c) 1306 ईसवी
(d) 1406 ईसवी
Ans: 1206 ईसवी
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [दिल्ली सल्तनत का शासन 1206 ई. से शुरू होता है। इस वर्ष मुहम्मद गोरी की मृत्यु के पश्चात कुतुबुद्दीन ऐबक का औपचारिक राज्यारोहण लाहौर में किया गया। यह दिल्ली का पहला तुर्क शासक था। इसे भारत में तुर्की राज्य और दिल्ली सल्तनत का संस्थापक माना जाता है।]
4. अजमेर में ढाई दिन का झोपड़ा किसने बनवाया था ?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) बलबन
(d) मुहम्मद-बिन-तुगलक
Ans: कुतुबुद्दीन ऐबक
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [अजमेर में अढ़ाई या ढाई दिन का झोपड़ा नामक मस्जिद कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। यह संस्कृत विद्यालय के स्थान पर बनाया गया था। कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई अन्य इमारतें कुब्बत उल-इस्लाम व कुतुबमीनार हैं।]
5. दिल्ली के सुल्तान का पद संभालने से पहले बलबन किस सुल्तान का प्रधानमंत्री था ?
(a) नासिरुद्दीन
(b) कुतुबुद्दीन ऐबक
(c) बहराम शाह
(d) अराम शाह
Ans: नासिरुद्दीन
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [दिल्ली के सुल्तान का पद संभालने से पहले बलबन नासिरुद्दीन महमूद का प्रधानमंत्री था। नासिरुद्दीन ने बलबन को ‘उलूग खां’ की उपाधि प्रदान की थी। 1266 ई. में नासिरुद्दीन की मृत्यु के बाद बलबन उसका उत्तराधिकारी बना, क्योंकि नासिरुद्दीन का कोई पुत्र नहीं था।]
6. चंगेज़ खान ने जलालुद्दीन का पीछा करते हुए, किसके शासनकाल में भारत की सीमाओं पर आक्रमण किया था ?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) इल्तुतमिश
(c) बलबन
(d) नासिरुद्दीन खुसरो
Ans: इल्तुतमिश
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [मंगोल आक्रमणकारी चंगेज़ खान ने ख्वारिज्म शाह के पुत्र जलालुद्दीन मंगबर्नी का पीछा करते हुए इल्तुतमिश के शासनकाल में 1220-21 ई. में सिंध पर आक्रमण किया था, परंतु इल्तुतमिश द्वारा मंगबर्नी की कोई सहायता न किए जाने और 1224 ई. में मंगबर्नी के वापस चले जाने से भारत पर मंगोल आक्रमण का भय टल गया।]
7. चिहालगानी या फोर्टी के रूप में विख्यात तुर्की सामंतों की शक्ति को भंग करने वाला प्रथम दिल्ली सुल्तान कौन था ?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) बलबन
(c) इल्तुतमिश
(d) रजिया
Ans: बलबन
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [चिहालगानी या फोर्टी के रूप में विख्यात तुर्की सामंतों की शक्ति को भंग करने वाला पहला सुल्तान बलबन था। इल्तुतमिश द्वारा स्थापित 40 सामंतों के समूह का इल्तुतमिश की मृत्यु के बाद राजनीति में हस्तक्षेप बढ़ गया था। बलबन भी चिहालगानी का एक सदस्य था।]
8. वे दो वंशज कौन थे, जिन्होंने खिलजी शासकों से तत्काल पहले और बाद में शासन किया था ?
(a) गुलाम तथा लोदी
(b) सैयद तथा लोदी
(c) गुलाम तथा तुगलक
(d) तुगलक तथा लोदी
Ans: गुलाम तथा तुगलक
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [खिलजी शासकों (1290-1320 ई.) से पहले गुलाम वंश (1206-1290 ई.) तथा खिलजी शासकों के बाद तुगलक वंश (1320-1412 ई.) का शासन था।]
9. दक्षिण विजय करने का मिशन अलाउद्दीन खिलजी ने किसे सौंपा ?
(a) शाजी मलिक
(b) खिज्र खान
(c) मलिक काफूर
(d) उलूग खान
Ans: मलिक काफूर
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [मदुरई, पांड्य राज्य की राजधानी थी। 1311 ई. में दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति के रूप में मलिक काफूर ने यहां आक्रमण किया। यहां का शासक वीर पांड्य राजधानी छोड़कर भाग गया। मदुरई तक पहुंचने वाला मलिक काफूर दिल्ली का प्रथम सेनापति था। इसने देवगिरि, वारंगल, काकतीय तथा मदुरा आदि राज्यों को विजित किया।]
10. बाजार विनियमन प्रणाली आरंभ की गई थी-
(a) मुहम्मद-बिन-तुगलक द्वारा
(b) इल्तुतमिश द्वारा
(c) अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
(d) गयासुद्दीन द्वारा
Ans: अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [बाजार विनियमन प्रणाली, अलाउद्दीन खिलजी द्वारा आरंभ की गई थी। अलाउद्दीन के बाजार नियंत्रण की पूरी व्यवस्था का संचालन ‘दीवान-ए-रियासत’ नामक अधिकारी करता था।]
11. किस कारण से मुहम्मद बिन तुगलक असफल व्यक्ति था ?
(a) वह विक्षिप्त था
(b) वह व्यावहारिक राजनेता नहीं था
(c) उसने राजधानी दूसरे शहर को बनाया
(d) उसने चीन के साथ युद्ध किया
Ans: वह व्यावहारिक राजनेता नहीं था
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [मुहम्मद-बिन-तुगलक को असफल व्यक्ति मानने का प्रमुख कारण यह है कि वह व्यावहारिक राजनेता नहीं था। वस्तुतः वह राजधानी परिवर्तन, प्रतीक मुद्रा आदि तत्कालीन रूप से अव्यावहारिक अनेक राजनीतिक प्रयोगों के कारण ही असफल शासक सिद्ध हुआ।]
12. भारत में चमड़े की प्रतीक मुद्रा किसने प्रारंभ की ?
(a) अकबर
(b) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(c) बाबर
(d) हुमायूं
Ans: मुहम्मद-बिन-तुगलक
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [भारत में चमड़े की प्रतीक मुद्रा, मुहम्मद-बिन-तुगलक ने प्रारंभ की थी।]
13. ‘मनियरों का राजकुमार’ किसे कहा जाता है ?
(a) इब्राहिम लोदी
(b) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(c) बाबर
(d) अकबर
Ans: मुहम्मद-बिन-तुगलक
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [मुहम्मद-बिन-तुगलक को ‘मनियरों का राजकुमार’ कहा जाता है।]
14. कुतुबमीनार को जैसे हम आज उसे देखते हैं, अंततः पुनर्निर्माण किया गया था-
(a) बलबन द्वारा
(b) अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
(c) सिकंदर लोदी द्वारा
(d) फिरोज़ तुगलक द्वारा
Ans: फिरोज़ तुगलक द्वारा
[SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [कुतुबमीनार को जैसा आज हम देखते हैं, इस रूप में अंततः उसका पुनर्निर्माण फिरोज़ शाह तुगलक द्वारा कराया गया था।]
15. किस वंश के सुल्तानों ने सबसे अधिक समय तक शासन किया था ?
(a) खिलजी वंश
(b) तुगलक वंश
(c) दास वंश
(d) लोदी वंश
Ans: तुगलक वंश
[SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [दिल्ली सल्तनत के वंशों एवं उनके शासन की अवधि क्रमानुसार है: दास वंश (1206-1290), खिलजी वंश (1290-1320), तुगलक वंश (1320-1414), सैयद वंश (1414-1451), लोदी वंश (1451-1526)।]
16. नीचे दिए गए दिल्ली के सुल्तानों के वंशों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए-
खिलजी 2. तुगलक 3. सैयद 4. गुलाम
(a) 4, 1, 3, 2
(b) 1, 4, 2, 3
(c) 1, 2, 3, 4
(d) 4, 1, 2, 3
Ans: (d) 4, 1, 2, 3
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [दिल्ली सल्तनत के इन वंशों का सही कालक्रम गुलाम वंश, खिलजी वंश, तुगलक वंश और फिर सैयद वंश है।]
17. दिल्ली सल्तनत का राज्यकाल कब समाप्त हुआ ?
(a) 1498 ई.
(b) 1526 ई.
(c) 1565 ई.
(d) 1600 ई.
Ans: (b) 1526 ई.
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [तराइन के द्वितीय युद्ध के पश्चात मुहम्मद गोरी ने कुतुबुद्दीन ऐबक को भारतीय साम्राज्य का गवर्नर नियुक्त किया था। गोरी की मृत्यु के बाद 1206 ई. में दिल्ली सल्तनत की नींव पड़ी थी और फरगना शासक बाबर व दिल्ली सल्तनत के सुल्तान इब्राहिम लोदी के मध्य 21 अप्रैल, 1526 को पानीपत का प्रथम युद्ध हुआ, जिसमें बाबर की विजय के साथ दिल्ली सल्तनत का अंत हो गया और मुगल साम्राज्य स्थापित हो गया।]
18. दिल्ली सल्तनत का अंतिम वंश क्या था ?
(a) गुलाम वंश
(b) सैयद वंश
(c) खिलजी वंश
(d) लोदी वंश
Ans: (d) लोदी वंश
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [दिल्ली सल्तनत का अंतिम वंश लोदी था। इस वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था जबकि अंतिम शासक इब्राहिम लोदी था।]
19. सल्तनत काल में निम्नलिखित में से किस कला की उन्नति सर्वाधिक हुई ?
(a) चित्रकला
(b) स्थापत्य कला
(c) नृत्य कला
(d) संगीत कला
Ans: (b) स्थापत्य कला
[SSC CHSL (T-1) online 14.03.2018 shift-1]
Explanation: [सल्तनत काल में भारतीय स्थापत्य कला के क्षेत्र में जिस शैली का विकास हुआ वह भारतीय तथा इस्लामी शैलियों का सम्मिश्रण थी। इसलिए स्थापत्य कला की इस शैली को इंडो-इस्लामी शैली कहा गया। सल्तनत काल में स्थापत्य कला की सर्वाधिक उन्नति हुई। कुछ प्रमुख इमारतें निम्न हैं- कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, कुतुबमीनार, सुल्तानगढ़ी, सुल्तान बलबन का मकबरा, अलाई दरवाजा इत्यादि।]
सूफी और भक्ति आंदोलन
(Sufi and Bhakti Movement)
20. भक्ति – प्रचारक शंकरदेव ने निम्न प्रादेशिक भाषाओं में किसका उपयोग करके, उसे लोकप्रिय बनाया था ?
(a) असमिया
(b) बंग्ला
(c) बृज भाषा
(d) अवधी
Ans: (a) असमिया
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [शंकरदेव, असम के महानतम् धार्मिक सुधारक थे। इनका संदेश विष्णु या उनके अवतार कृष्ण के प्रति पूर्णभक्ति पर केंद्रित था। इन्होंने असमिया भाषा का प्रयोग बहुतायत में कर, उसे लोकप्रिय बनाया।]
मध्यकालीन क्षेत्रीय राज्य
(Medieval Territorial States)
21. गोवा के महत्वपूर्ण किले को बहमनियों से छीनने वाला प्रथम विजयनगर शासक कौन था ?
(a) हरिहर II
(b) बुक्का I
(c) हरिहर I
(d) देवराय II
Ans: (a) हरिहर II
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [विजयनगर साम्राज्य के संगम राजवंश के शासक हरिहर द्वितीय ने बहमनी सुल्तानों से गोवा के महत्वपूर्ण किले और बंदरगाह को अपने अधिकार में ले लिया था।]
22. निम्न में से कौन-सी साहित्यिक कृति कृष्णदेव राय ने लिखी थी ?
(a) कथा सरिसथागा
(b) कविराज मार्गा
(c) ऊषापरिनायम
(d) अमुक्त माल्यद
Ans: (d) अमुक्त माल्यद
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [विजयनगर के महान सम्राट कृष्णदेव राय ने तेलुगु भाषा में ‘अमुक्त माल्यद’ नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी।]
23. ‘अमुक्त माल्यद’ किसका कार्य है ?
(a) अल्लासानी पेद्दन्ना
(b) कृष्णदेव राय
(c) वाच्चाराज
(d) खरवेला
Ans: (b) कृष्णदेव राय
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [अमुक्त माल्यद विजयनगर साम्राज्य के प्रतापी राजा कृष्णदेव राय द्वारा रचित एक महान साहित्यिक कृति है।]
24. बीजापुर अपनी किस चीज के लिए जाना जाता है ?
(a) घोर सूखे की दशा
(b) गोल गुम्बज
(c) भारी वर्षा
(d) गोमतेश्वर की प्रतिमा
Ans: (b) गोल गुम्बज
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [बीजापुर ‘गोल गुम्बज’ की स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है।]
मुगल काल
(Mughal Period)
25. पानीपत की पहली लड़ाई किस वर्ष लड़ी गई थी ?
(a) 1516
(b) 1761
(c) 1526
(d) 1556
Ans: (c) 1526
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल 1526 को बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ी गई थी, जिसमें बाबर की जीत के बाद भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी।]
Click here for previous post 👇
SSC CHSL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P5
